• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • MyJio ऐप में जुड़ा यह खास फीचर, अब स्टोर कर सकेंगे फोटो और वीडियो

MyJio ऐप में जुड़ा यह खास फीचर, अब स्टोर कर सकेंगे फोटो और वीडियो

Reliance Jio ने Jio Cloud इंटीग्रेशन लाने के लिए MyJio ऐप को अपडेट किया है। जानें इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से।

MyJio ऐप में जुड़ा यह खास फीचर, अब स्टोर कर सकेंगे फोटो और वीडियो

MyJio ऐप में जुड़ा यह खास फीचर, अब स्टोर कर सकेंगे फोटो और वीडियो

ख़ास बातें
  • अपडेटेड माय जियो ऐप में अलग से मिलेगा जियो क्लाउड सेक्शन
  • MyJio ऐप के जरिए क्लाउड बैकअप सेटिंग्स को कर सकते हैं एडजस्ट
  • कुछ समय पहले माय जियो ऐप में जुड़ा जियो सारथी असिस्टेंट
विज्ञापन
Reliance Jio ने Jio Cloud इंटीग्रेशन लाने के लिए MyJio ऐप को अपडेट किया है। क्लाउड एक्सेस मिलने से यूज़र तस्वीरें, दस्तावेज और मीडिया कंटेंट को सीधे माय जियो ऐप से स्टोर कर सकेंगे। जियो क्लाउड ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस के लिए उपलब्ध है। जियो क्लाउड का वेब वर्जन भी है। अपडेटेड माय जियो ऐप की मदद से यूज़र उपलब्ध जियो ट्यून को सेट, डी-एक्टिवेट या सुन भी सकते हैं।

एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए आए अपडेटेड माय जियो ऐप में अलग से जियो क्लाउड का सेक्शन मिलेगा। इस नए फीचर को जोड़े जाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि यूज़र माय जियो ऐप का इस्तेमाल कर आसानी से तस्वीरें, वीडियो, दस्तावेज़ और मीडिया कंटेंट का बैकअप ले सकें। रिलायंस जियो माय जियो ऐप के माध्यम से क्लाउड एक्सेस करने वाले यूज़र को जियो क्लाउड में 5 जीबी स्टोरेज प्रदान कर रही है।
 
myjio


एक बार बैकअप लेने के बाद, जियो क्लाउड पर स्टोर डेटा को किसी भी एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस या वेब के माध्यम से एक्सेस किया जा सकेगा। इसके अलावा, ऐप क्लाउड पर उपलब्ध शेष स्टोरेज को भी दिखाएगा। अपडेटेड माय जियो ऐप की मदद से अब यूज़र जियो ट्यून को एक्सेस कर नए कॉलर ट्यून या मौजूदा कॉलर ट्यून को डी-एक्टिवेट भी कर सकेंगे। कई बग को फिक्स किया गया है।

एंड्रॉयड यूज़र अपडेटेड माय जियो ऐप के वर्जन 5.0.27 को गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि आईओएस यूज़र लेटेस्ट वर्जन 5.0.11 को ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। याद करा दें कि रिलायंस जियो ने यूज़र्स के लिए इन-ऐप डिजिटल असिस्टेंट Jio Saarthi को लॉन्च किया था। डिजिटल रीचार्ज की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जियो सारथी को डिज़ाइन किया गया है। रिलायंस जियो ने असिस्टेंट को माय जियो ऐप में इंटीग्रेट किया है जो यूज़र के डिजिटल रीचार्ज की प्रक्रिया को आसान बनाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MyJio app, MyJio, JioCloud, Jio, Reliance Jio, Jio Cloud
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  3. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  4. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  5. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  6. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  7. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  8. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  9. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  10. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »