• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • PUBG के चक्कर में पोते ने दादाजी के पेंशन अकाउंट से उड़ाए 2 लाख रुपये

PUBG के चक्कर में पोते ने दादाजी के पेंशन अकाउंट से उड़ाए 2 लाख रुपये

PUBG Mobile पहले से ही काफी लोकप्रिय मोबाइल गेम बन गया है और वैश्विक महामारी के दौरान इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण Sensor Tower की ताज़ा रिपोर्ट है, जिसमें इसके राजस्व में लगातार वृद्धि की जानकारी मिली है।

PUBG के चक्कर में पोते ने दादाजी के पेंशन अकाउंट से उड़ाए 2 लाख रुपये

TikTok के बाद PUBG गेम को भी बैन करने की उठ रही है मांग

ख़ास बातें
  • PUBG खेलने के लिए किशोर ने खरीदा था अलग से सिम कार्ड
  • स्कूल के सीनियर्स ने दी थी मोबाइल पेमेंट के जरिए गेम में एक्सपर्टीज़ प्रा
  • बच्चों से लेकर बड़ों तक में बढ़ रही है पबजी खेलने की लत
विज्ञापन
PUBG लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक है। लॉकडाउन के दौरान इस गेम की लोकप्रियता पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई है, आधे से ज्यादा लोग घर पर अपना समय इस गेम को खेलकर ही काट रही है। हालांकि, समय के साथ पबजी अब लोगों के लिए नशा-सा बन गया है, जिसकी लत का शिकार बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि एक किशोर ने पबजी खेलने के चक्कर में पिता का बैंक अकाउंट खाली कर दिया। ऐसी ही एक और ताज़ा खबर मोहाली से सामने आई है, जहां एक 15 साल के किशोर ने पबजी खेलने के लिए अपने दादाजी के अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया और उसमें से 2 लाख रुपये की रकम पबजी खेलने पर उड़ा दी।

किशोर के चाचाजी का हवाला देते हुए Tribune India की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे ने जनवरी से ही PUBG खेलना शुरू किया था, जिसकी लत उसके स्कूल के कुछ सीनियर्स ने उसे लगाई थी। इसके बाद ही उसे पबजी खेलने की कुछ ऐसी लत लगी कि वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय पबजी खेलने में ही बिताने लगा। बच्चे के चाचा ने यह भी बताया कि उन सीनियर्स ने उसे मोबाइल पेमेंट के जरिए गेम में एक्सपर्टीज़ प्राप्त करने की जानकारी दी थी।

बच्चे के चाचा का दावा है कि बच्चा अपने दादाजी के बैंक अकाउंट का गलत इस्तेमाल करने लगा, जो उनके पेंशन के लिए खोला गया था। बच्चे ने उस बैंक अकाउंट से पिछले 2 महीने में 30 पेमेंट्स की हुई थी, जिसकी राशि 55,000 रुपये थी।

बच्चे के चाचाजी ने जब अपने पिताजी की बैंक स्टेटमेंट देखी, तो वह हैरान रह गए उसमें आधी से ज्यादा पेमेंट पबजी के लिए ही की गई थी। चाचाजी के ज़ोर देने पर बच्चे ने कबूला कि उसने पबजी के लिए 2 लाख रुपये तक की पेमेंट दादाजी के अकाउंट से अदा की है।

यही नहीं, बच्चे ने यह भी बताया कि उसने पबजी खेलने के लिए एक अलग सिम-कार्ड तक खरीदा हुआ था।

आपको बता दें, PUBG Mobile पहले से ही काफी लोकप्रिय मोबाइल गेम बन गया है और वैश्विक महामारी के दौरान इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण Sensor Tower की ताज़ा रिपोर्ट है, जिसमें इसके राजस्व में लगातार वृद्धि की जानकारी मिली है। हालांकि इसके "चस्के" के चलते इस तरह की कई विवादित खबरों के सामने आने के कारण Tencent Games के इस बैटल रोयाल गेम को कई आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ चुका है। यही कारण है कि लोग TikTok के बाद इस गेम को भी बैन करने की मांग कर रहे हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG, PUBG game

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »