International Yoga Day: PM Modi ने योगा प्रेमियों के लिए किया M-Yoga ऐप का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि M-Yoga ऐप 'आधुनिक तकनीक और प्राचीन विज्ञान के फ्यूज़न का एक बेहतरीन उदाहरण है।' उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि यह एम-योगा ऐप दुनियाभर में योग को फैलाने और ‘One World One Health' के प्रयासों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

International Yoga Day: PM Modi ने योगा प्रेमियों के लिए किया M-Yoga ऐप का ऐलान
ख़ास बातें
  • M-Yoga app में शामिल होंगे कई योगा सेशन
  • ऐप में वीडियो कई भाषाओं में होंगे शामिल
  • ऐप ‘One World One Health' के प्रयासों को सफल बनाने में करेगा मदद
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने M-Yoga app का ऐलान किया है। भारत सरकार ने इस नए ऐप की घोषणा करने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (WHO) के साथ साझेदारी की है। इस ऐप में विभिन्न भाषाओं में योगा ट्यूटोरियल्स शामिल होंगे। फिलहाल, इस ऐप से संबंधित सम्पूर्ण जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही यह साफ किया गया है कि यह ऐप डाउनलोड के लिए ऐप स्टोर पर कब लाइव किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि M-Yoga ऐप 'आधुनिक तकनीक और प्राचीन विज्ञान के फ्यूज़न का एक बेहतरीन उदाहरण है।' उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि यह एम-योगा ऐप दुनियाभर में योग को फैलाने और ‘One World One Health' के प्रयासों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। एम-योगा ऐप में योगा ट्रेनिंग आधारित वीडियो शामिल होंगी, यह वीडियो कई भाषाओं में देखने व समझने के लिए उपलब्ध होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान योग की भूमिका का भी जिक्र किया और बताया कि इस दौरान उनका योग के प्रति उत्साह दस गुना अधिक बढ़ गया है। उन्होंने जानकारी दी कि मानव श्वसन तंत्र को मजबूत रखने के लिए प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जैसी श्वास क्रियाएं बेहद ही जरूरी हैं।

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा, "योग के प्रमुख घटकों में से एक प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने की हिम्मत है। कोरोना वायरस महामारी ने कदम रखना शुरू किया था तब कोई भी क्षमताओं, संसाधनों व मानसिक दृढ़ता की दृष्टि से तैयार नहीं था। योग ने लोगों को दुनियाभर में महामारी से लड़ने के लिए आत्मविश्वास और ताकत बढ़ाने में मदद की।"

आपको बता दें, कुछ साल पहले साल 2017 में भारत सरकार ने ‘Celebrating Yoga' नामक ऐप का ऐलान किया था। इस ऐप को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन द्वारा लॉन्च किया गया था। इस ऐप को योगा के प्रति उत्साही और अभ्यास करने वाले लोगों के लिए इवेंट के लिए डिज़ाइन किया गया था। हालांकि, फिलहाल यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , M Yoga, Narendra Modi, International Yoga Day

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  3. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  6. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  7. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  8. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  9. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »