Paytm Mini App Store लॉन्च, कई लोकप्रिय ऐप हैं लिस्ट

पेटीएम का कहना है कि 300 से भी ज्यादा ऐप्स को प्रोग्राम में शामिल कर लिया गया है, जिसमें Decathlon, Domino's Pizza, FreshMenu, Netmeds, NoBroker, Ola आदि मौजूद हैं। जल्द ही इन ऐप्स को मिनी ऐप स्टोर में शामिल किया जाएगा।

Paytm Mini App Store लॉन्च, कई लोकप्रिय ऐप हैं लिस्ट

Paytm ऐप से किया जा सकता है Paytm Mini App Store का एक्सेस

ख़ास बातें
  • भारतीय डेवलपर्स के लिए पेश किया गया है Paytm Mini App Store
  • पेटीएम मिनी ऐप स्टोर प्रोग्रेसिव वेब ऐप्स (PWAs) के लिंक प्रदान करता है
  • इस प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 300 से भी ज्यादा ऐप्स
विज्ञापन
Paytm Mini App Store को लॉन्च कर दिया गया है, जो कि डिज़िटल पेमेंट ऐप के अंदर ही मौजूद है। कंपनी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। बता दें, भारत में कुछ दिनों पहले ही टेक आन्ट्रप्रनर्स ने नेशनल ऐप स्टोर की मांग की थी, लेकिन पेटीएम मिनी ऐप स्टोर इससे थोड़ा अलग है। यह मूल ऐप्स और डेवलपर्स टूल की बजाय प्रोग्रेसिव वेब ऐप्स (PWAs) के लिंक प्रदान करता है, जो कि लाइट ऐप्स होते हैं जिन्हें बिना डाउनलोड व इंस्टॉल किए वेब ब्राउज़र में ही चलाया जा सकता है। फिलहाल मिनी ऐप स्टोर में कुछ ही ऐप्स को लिस्ट किया गया हैं, लेकिन Paytm की योजना है कि आने वाले दिनों में इसमें 300 ऐप्स को लिस्ट किया जाएगा।

Paytm प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, Mini App store को भारत में छोटे डेवलपर्स और बिजनसमैन्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो कि लो-कॉस्ट और HTML और Javascript का इस्तेमाल करके इज़ी-टू-बिल्ड ऐप को बनाते हैं। कंपनी का कहना है कि यह ऐप्स पेटीएम ऐप के अंदर ही खुलती हैं और इनकी लिस्टिंग भी बिल्कुल फ्री होगी।
 
paytm

पेटीएम डेवलपर्स को Paytm Wallet, Paytm Payments Bank और UPI के साथ फ्री पेमेंट एवेन्यू भी प्रदान करेगा। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 2 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज किया जाएगा। डेवलपर्स के लिए पेटीएम ने एनालिटिक्स के लिए डैशबोर्ड, पेमेंट्स कलेक्शन और यूज़र्स को इंगेज करने के लिए विभिन्न मार्केटिंग्स टूल्स प्रदान किए हैं।

आपको बता दें, फिलहाल कुछ समय के लिए मिनी ऐप स्टोर बीटा टेस्टिंग फेज़ में है, जिसमें कुछ ऐप्स को शामिल किया गया है जैसे AQI Monitor, EMI Calculator, MojoPizza, Horoscope, Speedtest और Unit Converter आदि। हालांकि, पेटीएम का कहना है कि 300 से भी ज्यादा ऐप्स को प्रोग्राम में शामिल कर लिया गया है, जिसमें Decathlon, Domino's Pizza, FreshMenu, Netmeds, NoBroker, Ola आदि मौजूद हैं। जल्द ही इन ऐप्स को मिनी ऐप स्टोर में शामिल किया जाएगा।

मिनी ऐप स्टोर को एक्सेस करने के लिए आप Paytm app को ओपन करें। फिर होम पेज पर जाएं और Show More पर क्लिक करें। अब आपको Mini App Store दिखेगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने Paytm को Google Play से हटा दिया गया था। कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि पेटीएम के हटाए जाने के पीछे का कारण कंपनी द्वारा ऐप में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट का जोड़े जाना है, जो कि गूगल प्ले की नीतियों का उल्लंघन करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »