गूगल सर्च से सीधे बुक कीजिए ओला या उबर कैब

गूगल सर्च से सीधे बुक कीजिए ओला या उबर कैब
ख़ास बातें
  • अब ओला व उबर से कैब बुक और भी आसान हो गया है
  • यात्री दोनों कैब सर्विस के अनुमानित किराए की तुलना भी कर पाएंगे
  • गूगल सर्च ऐप से निर्देश और मेन्यू से सवारी सेवा का विकल्प चुना जा सकेगा
विज्ञापन
अब ओला व उबर से कैब बुक और भी आसान हो गया है। भारत में अब लोग अपने स्मार्टफोन से सीधे गूगल सर्च से इन कैब सर्विस से बुकिंग कर सकते हैं। गूगल ने बुधवार को इसकी घोषणा की। उपभोक्ता इसके लिए मोबाइल सर्च ब्राउज़र के जरिए गूगल सर्च ऐप से निर्देश और मेन्यू से सवारी सेवा विकल्प चुन सकते हैं।

गूगल के कार्यक्रम प्रबंधक, संकेत गुप्ता ने कहा, "इसके साथ ही यूज़र अपने मोबाइल पर गूगल सर्च के परिणामों के जरिए दूसरे अनुमानित टैक्सी किरायों को देखने, ऑर्डर करने और जानने में सक्षम हो जाएंगे।"

यात्री एक टैब से उबर और ओला दोनों की सवारी सेवाओं के साथ उनके अनुमानित किराए और पास के इलाके में मौजूद कार की सुविधा के लिए उसकी स्थिति को देख सकेंगे।
 
google_search

एक खास सूचना के आग्रह जैसे 'उबर से बैंगलुरू हवाईअड्डे' या 'ओला से बैंगलुरू हवाईअड्डे' पर ब्राउज़र को सेवा चुनने का स्वत: निर्देश देता है और ऐप से सवारी को एक टैप के जरिए बुक कर देता है।

यदि आपके हैंडसेट में यह एप इंस्टाल नहीं है तो गूगल सर्च से एक लिंक के जरिए आप ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Search, Ola, Uber, Uber India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »