यह कैमरा ऐप आपको दिलाएगा सेल्फी स्टिक से आजादी

यह कैमरा ऐप आपको दिलाएगा सेल्फी स्टिक से आजादी
विज्ञापन
अमेरिका के एक डेवलपर ने ऐसा कैमरा ऐप तैयार किया है जो आपको फिज़िकल सेल्फी स्टिक से आजादी दिलाएगा। इस ऐप की मदद से यूज़र अपने सिर को एक तरफ झुकाकर सेल्फी या ग्रूफी ले सकते हैं।

'सेल्फी स्टिक' नाम के इस ऐप को सेन डियागो के एक आईओएस डेवलपर फोर्ड डेविस ने डिजाइन किया है। उनका मानना है कि बेहतर सेल्फ-टाइमर सॉफ्टवेयर की मदद से यूज़र को तस्वीरें खींचने के लिए एक अतिरिक्त गैजेट साथ में रखने से आजादी मिल सकती है।

ऐप्पल स्टोर में ऐप के बारे में ब्योरा दिया गया है, "सेल्फी स्टिक एक वर्चुअल सेल्फी स्टिक है जो आपको बिना हाथ इस्तेमाल किए या फ़िजिकल सेल्फी स्टिक के बिना तस्वीरें लेने का विकल्प देता है। इसमें फेस डिटेक्शन मैजिक का इस्तेमाल किया गया है।"

इस ऐप में फेस डिटेक्टिंग फ़ीचर है जो यूज़र के सिर के एक तरफ झुकने पर टाइमर को शुरू कर देता है। तस्वीर लेने के लिए यूज़र को तब तक अपने सिर को एक तरफ झुकाना होगा जब तक स्क्रीन पर ग्रीन सर्कल ना आ जाए। एक बार जब चेहरा लॉक हो जाता है, तब ग्रीन सर्कल धीरे-धीरे रंग बदलने लगता है, नारंगी से लाल में। इसके जरिए यूज़र को पता चलता है कि तस्वीरें खींचे जाने में कितना वक्त बाकी है।

फिलहाल, इस ऐप के शुरुआती वर्ज़न कई कमियां हैं जिसे डेविस ने भी माना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »