• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Netflix जल्द लेकर आएगा सस्ता मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान, कीमत होगी...

Netflix जल्द लेकर आएगा सस्ता मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान, कीमत होगी...

भारत पहला ऐसा देश नहीं है, जहां नेटफ्लिक्स “Mobile+” प्लान को टेस्ट किया जा रहा है। इससे पहले फरवरी में पोलैंड में भी इसे पेश किया गया था, जहां इसमें एक साथ दो स्क्रीन पर देखने का भी सपोर्ट मौजूद था।

Netflix जल्द लेकर आएगा सस्ता मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान, कीमत होगी...
ख़ास बातें
  • Netflix का Mobile+ प्लान मोबाइल और बेसिक प्लान के बीच सेट होगा
  • इस सुविधा में HD वीडियो भी देख सकेंगे
  • नेटफ्लिक्स का आनंद PC, Mac, और Chromebook पर भी उठा सकेंगे यूज़र्स
विज्ञापन
Netflix कोरोना वायरस महामारी के चलते मनोरंजन का अड्डा बना हुआ है, फिल्म व वेब सीरीज़ के बाद अब जल्द ही बॉलीवुड फिल्में भी नेटफ्लिक्स के जरिए रिलीज़ होनी है। ऐसे में हर कोई इस OTT (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म का आनंद ले सके, इसे देखते हुए कंपनी लगातार सस्ते प्लान्स की घोषणा कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स इन दिनों भारत में 349 रुपये के नए “Mobile+” प्लान की टेस्टिंग कर रहा है, जो कि हाई-डेफिनेशन (HD) वीडियो का एक्सेस न केवल मोबाइल पर देगा बल्कि इसका आनंद आप PC, Mac और Chromebook पर भी ले सकेंगे। हालांकि, इसके जरिए आप नेटफ्लिक्स को न तो अपने टीवी पर देख सकते हैं और न ही एक साथ एक से ज्यादा स्क्रीन पर।

Netflix ने Gadgets 360 को दिए अपने बयान में कहा, (अनुवादित) “हमने भारत में मोबाइल प्लान की शुरुआत की ताकि किसी भी व्यक्ति के लिए स्मार्टफोन के साथ नेटफ्लिक्स का आनंद लेना आसान हो जाए। हम यह देखना चाहते हैं कि क्या मेंबर्स को ऐड चॉइस [मोबाइल+ प्लान] पसंद आता है या नहीं। यदि उन्हें यह पसंद आएगा, तभी हम इसे लंबी अवधि के लिए पेश करेंगे। ”
netflix


इसकी जानकारी सबसे पहले AndroidPure द्वारा दी गई थी।

भले ही इस प्लान का नाम “Mobile+” है, लेकिन यूज़र्स इसके जरिए नेटफ्लिक्स को कम्प्यूटर पर भी देख सकेंगे। मोबाइल+ व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए काफी बेहतर है, जिसके पास टीवी की सुविधा नहीं है वह मोबाइल पर आराम से इसकी सुविधा ले सकते हैं। इसके अलावा यह नया प्लान केवल SD या केवल मोबाइल तक सीमित नहीं रहता है, जो समस्या बेसिक के साथ होती थी। इसे आप कम्प्यूटर पर भी देख सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत पहला ऐसा देश नहीं है जहां नेटफ्लिक्स “Mobile+” प्लान की टेस्टिंग की जा रही हो। Wirtualne Media के अनुसार, यह फरवरी में पोलैंड में भी पेश किया गया था, इसके अलावा इसमें एक साथ दो स्क्रीन पर देखने का भी सपोर्ट मौजूद था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Netflix, Netflix India, Netflix Mobile Plus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »