• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Momentum 2.0 App : दिल्‍ली मेट्रो में सफर के साथ करें शॉपिंग, लॉकर में रखें सामान, नया ऐप लॉन्‍च

Momentum 2.0 App : दिल्‍ली मेट्रो में सफर के साथ करें शॉपिंग, लॉकर में रखें सामान, नया ऐप लॉन्‍च

Momentum 2.0 App : साथ ही मेट्रो के 50 स्‍टेशनों पर आपकी ग्रॉसरी डिलिवर हो जाएगी और डिजिटल लॉकर भी एक्‍सेस किया जा सकेगा।

Momentum 2.0 App : दिल्‍ली मेट्रो में सफर के साथ करें शॉपिंग, लॉकर में रखें सामान, नया ऐप लॉन्‍च

Photo Credit: DMRC

डीएमआरसी का दावा है कि देश में पहली बार किसी मेट्रो सर्विस के लिए ऐसा प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च किया गया है।

ख़ास बातें
  • डीएमआरसी ने लॉन्‍च किया नया ऐप
  • मेट्रो में सफर करते-करते हो जाएगी शॉपिंग
  • मेट्रो स्‍टेशनों पर लॉकर भी बुक करा सकेंगे
विज्ञापन
Delhi Metro Shopping App : दिल्‍ली मेट्रो में अब आप सफर के साथ-साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मोमेंटम 2.0 (Momentum 2.0) नाम का एक ऐप पेश किया है। इसके जरिए क्‍यूआर कोड बेस्‍ड टिकट लिए जा सकेंगे। ई-शॉपिंग हो जाएगी। स्‍मार्ट कार्ड रिचार्ज हो जाएगा। साथ ही मेट्रो के 50 स्‍टेशनों पर आपकी ग्रॉसरी डिलिवर हो जाएगी और डिजिटल लॉकर भी एक्‍सेस किया जा सकेगा। डीएमआरसी का दावा है कि देश में पहली बार किसी मेट्रो सर्विस के लिए ऐसा प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च किया गया है। 
 

50 स्टेशनों पर लॉकर में रख सकते हैं सामान 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, Momentum 2.0 ऐप की मदद से मेट्रो के 50 स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर (स्मार्ट बॉक्स) की सुविधा दी जाएगी। आप घर पर नहीं हैं और कोई जरूरी सामान खरीदना है, तो खरीदकर मेट्रो के लॉकर में रखवा सकेंगे। खास यह है कि लॉकर को भी ऐप से ही बुक किया जा सकेगा। लॉकर तभी खुलेगा जब आप अपने फोन में पिन डालेंगे। 
 

कितने में बुक होगा लॉकर 

रिपोर्ट के अनुसार, लॉकर की बुकिंग उसके साइज पर निर्भर करेगी। इसके लिए प्रति घंटे 20, 30 और 40 रुपये देने होंगे। मैक्सिमम 6 घंटों के लिए लॉक बुक कराया जा सकेगा। 
 

इन स्‍टेशनों पर मिल रही है सर्विस 

डीएमआरसी ने बुधवार को शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर इस सेवा की शुरुआत की। यह सुविधा फिलहाल राजीव चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, द्वारका सेक्टर-10, सुप्रीम कोर्ट, शहीद स्थल (नया बस अड्डा), दिलशाद गार्डन, नोएडा सिटी सेंटर, आनंद विहार और सरिता विहार जैसे 50 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की गई है।
 

मेट्रो कार्ड भी हो जाएगा रिचार्ज 

Momentum 2.0 ऐप के जरिए क्‍यूआर कोड बेस्‍ड टिकट बुक कराए जा सकेंगे। मेट्रो का स्‍मार्ट कार्ड भी रिचार्ज हो जाएगा। हालांकि कार्ड को ऐप के साथ कनेक्‍ट करना होगा। खास यह है कि अगर ऐप आपके बैंक अकाउंट से कनेक्‍ट है, तो मेट्रो कार्ड खुद-ब-खुद रिचार्ज हो जाएगा। जहां तक बात ई-शॉपिंग की है, तो मेट्रो ने एक स्टोर से करार किया है। ऐप के जरिए किराने का सामान व अन्‍य चीजें खरीदी जा सकेंगी। सामान मेट्रो स्टेशनों पर डिलिवर किया जाएगा। अभी 20 स्‍टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो रही है। धीरे-धीरे इसका विस्‍तार होगा। जानकारी के अनुसार, ऐप की मदद से सामान कुरियर भी हो जाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »