माइक्रोसॉफ्ट 'सेल्फी' अब एंड्रॉयड पर भी उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 नवंबर 2016 14:09 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोसॉफ्ट 'सेल्फी' को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है
  • ऐप एक्सपोज़र, कलर बैलेंस और रोशनी को एडजस्ट करता है
  • सेल्फी आपकी उम्र, जेंडर, स्किन टोन जैसी कई जानकारी दे सकता है
2013 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 'सेल्फी' को साल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द करार दिया था। इसके बाद दुनियाभर में स्मार्टफोन में बेहतर फ्रंट कैमरा आने के साथ यह शब्द सबकी ज़ुबान पर छा गया। हालांकि, अभी भी स्मार्टफोन निर्माता अपने डिवाइस में बेहतर से बेहतर फ्रंट कैमरा देने की कोशिश कर रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट फ्रंट कैमरे से ली जाने वाली इन तस्वीरों को मशीन इंटेलीजेंस के जरिए सुधारना चाहती है। और इसीलिए अब माइक्रोसॉफ्ट का 'सेल्फी' ऐप एंड्रॉयड पर उपलब्ध है।

आईओएस पर रिलीज़ होने के करीब एक साल बाद माइक्रोसॉफ्ट सेल्फी को अब गूगल प्ले पर एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए लॉन्च किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के इस ऐप से मशीन विज़न टेक्नोल़ॉजी का इस्तेमाल कर फ्रंट कैमरे से बेहतर तस्वीरें आने का दावा किया गया है।

कंपनी ने गूगल प्ले पर इस ऐप के बारे में लिखा है, ''कंप्यूटर विज़न टेक्नोलॉजी से लैस माइक्रोसॉफ्ट सेल्फी आपकी उम्र, जेंडर, स्किन टोन और कई दूसरी बातें सिर्फ एक क्लिक पर बताता है। यूज़र एक साधारण तस्वीर को चंद सेकेंड में ही बेहतर व प्राकृतिक तस्वीर में बदल सकते हैं।''
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट सेल्फी ऐप सेल्फी की क्वालिटी सुधारने के लिए एक्सपोज़र, कलर बैलेंस और रोशनी को एडजस्ट करता है। और सिर्फ एक टैप पर ही कई बेकार की चीजों को हटाया जा सकता है। इसके अलावा यूज़र को ऐप में कलर थीम चुनने का विकल्प भी मिलता है।
Advertisement

ऐप स्टोर की तरह ही यह ऐप एंड्रॉयड के लिए भी मुफ्त है और इसे गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft Selfie Android, Microsoft Selfie, Apps, Microsoft, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.