Mi Health ऐप में जुड़ा नया फीचर, फोन के कैमरे से बताएगा हार्ट रेट

XDA Developers की रिपोर्ट है कि Mi Health ऐप को हार्ट रेट मॉनिटरिंग सपोर्ट मिल रहा है। यह फीचर हार्ट रेट डेटा को मापने के लिए फोन कैमरा का उपयोग करेगा।

Mi Health ऐप में जुड़ा नया फीचर, फोन के कैमरे से बताएगा हार्ट रेट

Mi Health ऐप Google Play पर उपलब्ध नहीं है

ख़ास बातें
  • Mi Health ऐप को मिला नया हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर
  • आपको फोन के कैमरे और फ्लैश के ज़रिए बताएगा आपके दिल की गति
  • फिलहाल चुनिंदा शाओमी डिवाइसों के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
Mi Health ऐप को अब एक नया अपडेट मिला है जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग को सपोर्ट करता है। अपडेट वर्ज़न नंबर 2.7.4 के साथ आता है और इसे आने वाले दिनों में कथित तौर पर सभी मी हेल्थ ऐप यूज़र्स तक पहुंच जाना चाहिए। Mi Health ऐप को पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसे केवल कुछ चुनिंदा MIUI यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। उस समय, ऐप में स्लीप मॉनिटरिंग और मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग के साथ कुछ फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स थे, लेकिन हार्ट रेट मॉनिटरिंग नहीं थी। नए अपडेट के साथ अब इस खास फीचर को जोड़ा गया है।

XDA Developers की रिपोर्ट है कि Mi Health ऐप को हार्ट रेट मॉनिटरिंग सपोर्ट मिल रहा है। यह फीचर हार्ट रेट डेटा को मापने के लिए फोन कैमरा का उपयोग करेगा। ऐप के अंदर एक नया हार्ट रेट सेक्शन है और इस सेगमेंट में स्क्रीन के नीचे दायीं ओर लाल आइकॉन है। इस पर टैप करने से हार्ट रेट मॉनिटरिंग शुरू हो जाएगी। स्क्रीन आपको कैमरा और फ्लैश ब्लॉक करने के निर्देश देगी। जैसे ही आप ऐसा करेंगे, फोन हार्ट रेट को मापना शुरू कर देगा। यूज़र्स को कैमरा और फ्लैश को तब तक ब्लॉक करना होगा जब तक कि स्क्रीन यह न दिखा दे कि डिटेक्शन पूरा हो चुका है।

एक बार माप पूरा हो जाने के बाद, Mi Health ऐप माप से ठीक पहले यूज़र्स की स्थिति के बारे में पूछता है यानी कि 'वे एक सामान्य अवस्था में थे, आराम कर रहे थे, या फिर उन्होंने व्यायाम किया था या नहीं।' सही विकल्प का चयन करने और 'व्यू रिपोर्ट' बटन दबाने के बाद स्क्रीन पर एक टेस्ट रिपोर्ट दिखाई देती है, जिसमें हृदय गति और एक ग्राफिक शामिल होगा। यह इस बात की सलाह देगा कि क्या हार्ट रेट सामान्य है, धीमा है या तेज़ है। मी हेल्थ ऐप Google Play पर उपलब्ध नहीं है और केवल कुछ MIUI चलाने वाले डिवाइसों पर लिस्टेड है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Health, Mi Health app

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »