मार्क जुकरबर्ग की वेल्थ एक दिन में 31 अरब डॉलर घटी, यह है वजह

नवंबर में इससे भी ज्‍यादा 35 अरब डॉलर का नुकसान दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्‍क को हुआ था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 16:45 IST
ख़ास बातें
  • जुकरबर्ग की संपत्ति 92 अरब डॉलर पर आ गई है
  • वह दुनिया के सबसे अमीर 10 लोगों की लिस्‍ट से बाहर हो सकते हैं
  • कंपनी के बाकी फाउंडर्स की वेल्‍थ में भी गिरावट आई है

मेटा के को-फाउंडर्स भी अपनी निजी संपत्ति में अभूतपूर्व गिरावट का सामना कर रहे हैं।

मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (Meta Platforms Inc.) की चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीदों से कम होने के बाद मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की संपत्ति में 31 अरब डॉलर (लगभग 2,31,600 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। जुकरबर्ग की संपत्ति में यह अबतक की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। बुधवार को मेटा के स्टॉक में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई। पिछली तिमाही के मुकाबले मंथली फेसबुक यूजर्स में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से कंपनी की फ्यूचर ग्रोथ के बारे में चिंता बढ़ रही है। गुरुवार सुबह मेटा के शेयर 24 फीसदी टूट गए।

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, भारी गिरावट के चलते मेटा के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफ‍िसर मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 92 अरब डॉलर (लगभग 6,87,900 करोड़ रुपये) पर आ गई है, जो बुधवार को मार्केट बंद होते वक्‍त 120.6 बिलियन अरब (लगभग 9,01,600 करोड़ रुपये) थी। संपत्ति में इतनी गिरावट 37 साल के जुकरबर्ग को जुलाई 2015 के बाद पहली बार दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर लोगों की लिस्‍ट से बाहर करने के लिए काफी है।

शेयरों में गिरावट की वजह से 31 अरब डॉलर (लगभग 2,31,600 करोड़ रुपये) की संपत्ति का नुकसान एक दिन में होना अब तक का दूसरा सबसे बड़ा नुकसान है। नवंबर में इससे भी बड़ा नुकसान दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्‍क को हुआ था। उन्‍होंने एक दिन में 35 अरब डॉलर (लगभग 2,61,700 करोड़ रुपये) की संपत्ति गवाईं थी। यह सब उस ट्विटर पोल के बाद हुआ था, जिसमें मस्क ने लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें कंपनी में अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचनी चाहिए। 

मेटा के को-फाउंडर्स भी अपनी निजी संपत्ति में अभूतपूर्व गिरावट का सामना कर रहे हैं। दुनिया के 79वें सबसे अमीर व्यक्ति डस्टिन मोस्कोविट्ज़ को बुधवार तक 21.2 अरब डॉलर (लगभग 1,58,500 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ लगभग 3 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। एडुआर्डो सेवरिन को 4 अरब डॉलर (लगभग 29,900 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। उनकी संपत्ति 17.5 अरब डॉलर है।

ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, मेटा के चीफ ऑपरेटिंग ऑफ‍िसर शेरिल सैंडबर्ग की 2.5 अरब डॉलर (लगभग 18,700 करोड़ रुपये) की निजी संपत्ति में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 750 करोड़ रुपये) से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि जुकरबर्ग की तुलना में सैंडबर्ग की संपत्ति कंपनी के शेयरों में कम फोकस्‍ड है। 
Advertisement

मेटा की कमाई में यह गिरावट उसकी चुनौतियों को और बढ़ा देती है। कंपनी कई रेगुलेटरी लड़ाइयां लड़ रही है। कंपनी अपने नाम में बदलाव कर मेटा रखने को भी सही ठहराने की कोशिश कर रही है। इस बीच टिकटॉक (TikTok) और यूट्यूब (Youtube) जैसे प्लेटफॉर्म युवा यूजर्स के बीच जमीन हासिल करने में जुटे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Facebook, Wealth, Mark Zuckerberg wealth, Meta shares

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  2. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  4. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  5. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  6. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  7. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  8. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  9. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  10. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.