Twitter पर विज्ञापन देने से पीछे हट रही कंपनियां, Elon Musk के टेकओवर का असर

Fiat Chrysler और PSA के मर्जर से बनी Stellantis ने ट्विटर पर सभी विज्ञापन बंद करने की जानकारी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Musk ने ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी में बदलाव की शुरुआत की है
  • Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स को ऑटोमैटिक तरीके से ब्लू टिक मिलेगा
  • ब्लू टिक पहले केवल सेलेब्रिटीज और प्रसिद्ध व्यक्तियों के लिए था

ऑटोमोबाइल कंपनी Stellantis ने भी ट्विटर पर सभी विज्ञापन बंद करने का फैसला किया है

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर विज्ञापन बंद करने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ रही है। ऑटोमोबाइल कंपनी Stellantis ने भी ट्विटर पर सभी विज्ञापन बंद करने की जानकारी दी है। Stellantis का कहना है कि वह यह देखने का इंतजार कर रही है कि ट्विटर के नए मालिक की अगुवाई में यह प्लेटफॉर्म किस तरह बदलता है।  

Fiat Chrysler और PSA के मर्जर से बनी Stellantis ने Reuters को बताया, "नई लीडरशिप के तहत ट्विटर के भविष्य के बारे में स्थिति स्पष्ट होने तक हम विज्ञापनों को रोक रहे हैं।" मस्क ने बताया है कि उनके ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद से कंपनी के रेवेन्यू में बड़ी गिरावट आई है। इससे पहले General Motors, लग्जरी कार मेकर  Audi of America और United Airlines ने ट्विटर पर विज्ञापन बंद करने की घोषणा की थी। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Volkswagen ने पिछले सप्ताह बताया था कि मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद उसने अपने ब्रांड्स से इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन रोकने को कहा है।
Advertisement

Volkswagen ने एक स्टेटमेंट में कहा था, "हम स्थिति को देख रहे हैं और इसमें बदलाव के आधार पर अगले कदम पर फैसला करेंगे।" Volkswagen ग्रुप के पास  VW, Seat, Cupra, Audi, Lamborghini, Bentley, Ducati और Porsche जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स हैं। इससे पहले जनरल मोटर्स सहित अन्य कंपनियों ने भी ट्विटर को लेकर ऐसी ही टिप्पणियां की थी। 

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के चीफ Elon Musk ने ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद कंपनी में बड़े बदलाव की शुरुआत की है। उन्होंने कंपनी में बड़ी संख्या में स्टाफ की छंटनी की है। Twitter ने अपने iOS ऐप के लिए एक अपडेट रिलीज किया है जिसके साथ कुछ बदलाव वाले नए Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को भी प्रस्तुत किया गया है। Musk इस सब्सक्रिप्शन का अपने ट्वीट्स के जरिए प्रचार रहे हैं। Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स को उनके प्रोफाइल पर ऑटोमैटिक तरीके से ब्लू चेकमार्क मिलेगा, जो पहले केवल कॉरपोरेट्स, सेलेब्रिटीज और प्रसिद्ध व्यक्तियों के वेरिफाइड एकाउंट्स को दिया जाता था। ब्लू टिक के लिए ट्विटर यूजर्स को अमेरिका में 4.99 डॉलर के बजाय 7.99 डॉलर प्रति माह का भुगतान करना होगा। मस्क ने संकेत दिया है कि अन्य देशों में लोगों की परेचिंग पावर के अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.