• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Likee ऐप लॉकडाउन के दौरान यूं मिटा रहा है फैन्स और सेलेब्स के बीच की दूरियां

Likee ऐप लॉकडाउन के दौरान यूं मिटा रहा है फैन्स और सेलेब्स के बीच की दूरियां

सेंसर टॉवर द्वारा जारी की गई लेटेस्ट रैंकिंग के अनुसार Likee अपने फैन्स के साथ संवाद करने के मामले में दुनियाभर का छठा सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है।

Likee ऐप लॉकडाउन के दौरान यूं मिटा रहा है फैन्स और सेलेब्स के बीच की दूरियां

Likee है TikTok के लीग का ऐप

ख़ास बातें
  • अमित टंडन ने लाइव स्ट्रीम के जरिए फैन्स को दी थी फिटनेस टिप्स
  • जैकी भगनानी ने लाइकी पर लाइव आकर ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ के बारे में बात की
  • पलक मुच्छल भी कोविड -19 के खिलाफ चल रही लड़ाई के लिए पैसे जुटाने के उद्दे
विज्ञापन
COVID-19 जैसी खतरनाक महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से हर कोई अपने-अपने घरों में बंद है, न कोई घर से बाहर जा सकता न कोई आपके घर आ सकता। ऐसे में घर में बंद होकर हर कोई बोरियत महसूस कर रहा है। हालांकि, लोगों की बोरियत को दूर करने का जिम्मा अब बॉलीवुड सेलेब्स ने उठा लिया है। सेलेब्स के हाथों एक ऐसा हथियार लग चुका है, जिसके माध्यम से वह घर बैठे अपने फैन्स से मुखातिब हो सकते हैं। दरअसल, यह हथियार है Likee ऐप जो पिछले कुछ समय से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। यह सिंगापुर स्थित बिगो टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (BIGO Technology Pte Ltd) का शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म है, जिस पर लोग अपनी शॉर्ट वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। हालांकि, इन दिनों सेलेब्स इसके LIVE फीचर का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में बंद हैं, तो ऐसे में फैन्स से दूरी मिटाने के लिए वह इस फीचर का काफी फायदा उठा करे हैं।

दरअसल, कोरोना वायरस महामारी व लॉकडाउन के दौरान मशहूर हस्तियों और उनके प्रशंसकों के बीच संपर्क का एक प्रभावी माध्यम बन गया है Likee का LIVE फीचर। आपको बता दें, सेंसर टॉवर द्वारा जारी की गई लेटेस्ट रैंकिंग के अनुसार Likee अपने फैन्स के साथ संवाद करने के मामले में दुनियाभर का छठा सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है।

गायक अमित टंडन जिन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीज़न के साथ अपने मनोरंजन की दुनिया में शुरुआत की थी, ने हाल ही में लाइकी लाइव स्ट्रीमिंग फीचर के माध्यम से अपने फैन्स को फिटनेट की कुछ टिप्स साझा की थी। इसके अलावा टीवी सीरीज़ 'बेइंतहा' की आलिया हैदर यानी अभिनेत्री प्रीतिका राव ने भी एक लाइव सेशन के दौरान लॉकडाउन के बारे में फैन्स से बातचीत की और यही नहीं उन्होंने इस लाइव सेशन को और भी दिलचस्प बनाने के लिए कुछ गाने भी गुनगुनाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके इस सेशन को काफी ज्यादा पसंद किया गया, जिसमें उन्हें 50,000 से ज्यादा लाइक्स मिले।

कुछ अन्य सेलेब्स ने भी फैन्स से बातचीत के लिए लाईकी का इस्तेमाल किया। अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी हाल ही में लाईकी इंडिया के प्रमुख अभिषेक दत्ता के साथ एक लाइव सेशन में नज़र आए और अपने म्यूजिक लेबल जस्ट म्यूज़िक की लेटेस्ट पहल ‘मुस्कुराएगा इंडिया' के बारे में बात की। इसी तरह प्रसिद्ध गायक पलक मुच्छल भी गुड़ियों की नीलामी करने और कोविड -19 के खिलाफ चल रही लड़ाई के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से मिस्टर दत्ता के साथ एक लाइव सेशन में शामिल हुईं थी। दोनों सेशन्स ने क्रमशः 2.7 लाख और 1.9 लाख लाइक्स हासिल किए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Likee, Likee App
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »