• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • बिना वेबकैम के Jio Fiber यूज़र अब अपने TV से भी कर सकेंगे वीडियो कॉल, जानें कैसे...

बिना वेबकैम के Jio Fiber यूज़र अब अपने TV से भी कर सकेंगे वीडियो कॉल, जानें कैसे...

जियो फाइबर यूज़र्स को अपने मॉडम को 5GHz Wi-Fi बैंड में स्विच करने की सलाह देगा, ताकि वीडियो कॉल साफ हो। हालांकि, आप फीचर का एक्सपीरियंस 2.4GHz बैंड पर भी ले सकते हैं, लेकिन उसमें थोड़ी-सी ब्लरनेस हो सकती है।

बिना वेबकैम के Jio Fiber यूज़र अब अपने TV से भी कर सकेंगे वीडियो कॉल, जानें कैसे...
ख़ास बातें
  • Jio Fiber अब टीवी पर कर सकेंगे वीडियो कॉल
  • JioJoin ऐप एंड्रॉयड और आईओएस पर है उपलब्ध
  • JioJoin app पर मिलेगा Camera on Mobile फीचर
विज्ञापन
Jio Fiber यूज़र्स अब अपने टीवी से वीडियो कॉल करने में सक्षम होंगे, वो भी बिना एक्सटर्नल कैमरा या फिर वेबकैम के। ‘Camera on Mobile' नामक नया फीचर अब यूज़र्स को JioJoin app ( जिसका पहले नाम JioCall था) के माध्यम से प्राप्त होगा, जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस पर उपलब्ध होगा। यह फीचर यूज़र के फोन के कैमरा को वीडियो कॉल के लिए इनपुट बनाता है। यह JioFiberVoice के जरिए वीडियो कॉलिंग को इनेबल करता है, जो कि ब्रॉडबैंड यूज़र्स को कॉलिंग सपोर्ट देने के लिए जियो फाइबर सर्विस के साथ प्राप्त होता है। ग्राहक JioJoin ऐप को अपने मोबाइल फोन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल करके वॉयस कॉल किया जा सके।

‘Camera on Mobile' फीचर की टेस्टिंग पिछले कई महीनों से की जा रही थी, हालांकि अब इसको एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है।

मोबाइल फोन के कैमरे के जरिए अपने टीवी पर वीडियो कॉल करने के लिए आपको सबसे पहले अपना 10 अंको का जियो फाइबर नंबर JioJoin ऐप पर डालना होगा। नंबर डालने के बाद आप JioJoin ऐप की सेटिंग्स में ‘Camera on Mobile' फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप वीडियो कॉल करने के लिए अपने फोन को वेबकैम के रूप में इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

जियो फाइबर यूज़र्स को अपने मॉडम को 5GHz Wi-Fi बैंड में स्विच करने की सलाह देगा, ताकि वीडियो कॉल साफ हो। हालांकि, आप फीचर का एक्सपीरियंस 2.4GHz बैंड पर भी ले सकते हैं, लेकिन उसमें थोड़ी-सी ब्लरनेस हो सकती है।

JioJoin app डाउनलोड के लिए ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यह एंड्रॉयड के 6.0 और आईओएस के 10.0 से ऊपर के डिवाइस पर काम करता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioFiber, JioFiberVoice, JioJoin app, JioJoin, Jio, Reliance Jio, Jio Fiber

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »