• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • क्‍या ऑर्डर कैंसल करने पर 20 रुपये चार्ज कर रही है Flipkart? जानें सच्‍चाई

क्‍या ऑर्डर कैंसल करने पर 20 रुपये चार्ज कर रही है Flipkart? जानें सच्‍चाई

कंपनी ने कहा है कि यह पॉलिसी दो साल से लागू है और तभी शुल्‍क लगाया जाता है, जब ऑर्डर दिए जाने के 24 घंटे बाद उसे कैंसल किया जाए।

क्‍या ऑर्डर कैंसल करने पर 20 रुपये चार्ज कर रही है Flipkart? जानें सच्‍चाई
ख़ास बातें
  • क्‍या फ्लिपकार्ट ऑर्डर कैंसल करने पर 20 रुपये करती है चार्ज
  • कंपनी ने कहा, 24 घंटे बाद कैंसल किया ऑर्डर, तो लगता है शुल्‍क
  • दो साल से लागू है फ्लिपकार्ट की पॉलिसी
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग प्‍लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) चर्चाओं में है एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के बाद। टिप्‍सटर अभिषेक यादव ने एक्‍स (X) पर स्‍क्रीनशॉट शेयर करके दावा किया क‍ि कंपनी ऑर्डर कैंसल करने पर फीस लगा रही है, जोकि 20 रुपये है। इसने यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है, क्‍योंकि कोई भी नहीं चाहेगा कि उसे ऑर्डर कैंसल करने पर 20 रुपये शुल्‍क देना पड़े। अब इस मामले पर फ्लिपकार्ट का पक्ष सामने आया है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लिपकार्ट का कहना है कि उसने कैंसिलेशन शुल्‍क में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी ने कहा है कि यह पॉलिसी दो साल से लागू है और तभी शुल्‍क लगाया जाता है, जब ऑर्डर दिए जाने के 24 घंटे बाद उसे कैंसल किया जाए। ऑर्डर बुक करने के अगर 24 घंटे के अंदर उसे कैंसल कर दिया जाए तो कोई शुल्‍क नहीं लगता। उसके बाद चार्ज लिया जाता है। 

कंपनी की पॉलिसी कहती है कि सेलर्स और लाजिस्टिक्‍स की लागतों को कवर करने के लिए कैंस‍िलेशन शुल्‍क लिया जाता है। यह शुल्क ऑर्डर के प्रोसेस होने के बाद उसे कैंसल करने पर होने वाले खर्चों की भरपाई के लिए बनाया गया है। फ्लिपकार्ट का कहना है कि यह फीस, कैंसिलेशन के कारण होने वाली वास्तविक लागत (actual cost) के बराबर या उससे कम है। 
 

पॉलिसी कहती है कि कैंस‍िलेशन फी से लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर्स की कोशिश, उनके टाइम और संसाधनों की भरपाई होती है। फ्लिपकार्ट जो फीस लेता है, उसे कस्‍टमर द्वारा ऑर्डर के लिए दी गई रकम से काटा जाता है। फ्लिपकार्ट का यह भी कहना है कि उसके पास सिचुएशन को देखते हुए फीस को मॉडिफाई करने या माफ करने की सुविधा है। 

ऐसा लगता है कि फ्लिपकार्ट की इस पॉलिसी के बारे में लोग ज्‍यादा जागरूक नहीं हैं। टिप्‍सटर के इस मामले को हाइलाइट करने से उन लोगों का भ्रम दूर हो सकता है, जिन्‍हें कई बार अपना ऑर्डर कैंसल करने पर पूरा रिफंड नहीं मिला होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iOS 27 Public Beta: Apple ने नए iOS 27 का बीटा वर्जन किया रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड
  2. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90s Pro, Pura 90s Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. ईवी सब्सिडी सिर्फ उन्हीं टू-व्हीलर को मिलेगी, जिनमें होगी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, सरकार ने बदला नियम
  4. 8000mAh बैटरी की पावर वाला नया Poco फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च!
  5. गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
  6. 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  9. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  10. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »