• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान अब मोबिक्विक के जरिए भी भुगतान कर पाएंगे आप

तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान अब मोबिक्विक के जरिए भी भुगतान कर पाएंगे आप

तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान अब मोबिक्विक के जरिए भी भुगतान कर पाएंगे आप
ख़ास बातें
  • आईआरसीटीसी व मोबिक्विक ने तत्काल बुकिंग के समय पेमेंट के लिए की साझेदारी
  • यूज़र हर रोज 8 बजे से 12 बजे के बीच अपने टिकट बुक कर सकते हैं
  • इस साझेदारी का लाभ www.services.irctc.co.in पर लिया जा सकता है
विज्ञापन
रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी ने तत्काल रेल टिकट बुक करने के दौरान भुगतान के लिए ऑनलाइन वॉलेट कंपनी मोबिक्विक के साथ साझेदारी की है। मोबिक्विक ने दावा किया कि अब तत्काल बुकिंग करने के दौरान सफल ई-कैश ट्रांज़ेक्शन पहले से ज्यादा सफल होंगे।

कंपनी का कहना है कि वह सुनिश्चित करेगी कि पेमेंट में देरी के कारण यूज़र का टिकट रद्द ना हो। कंपनी का कहना है कि सिर्फ दो सेकेंड के अंदर ही रेल टिकट बुक करने पर मोबिक्विक के जरिए भुगतान किया जा सकता है। जबकि दूसरे पेमेंट मोड से भुगतान करने में पांच से 10 मिनट लग जाते हैं।

मोबिक्विक की सह-संस्थापक उपासना टाकू ने इस घोषणा के समय बताया, ''मोबिक्विक ने इस साल भुगतान प्रक्रिया को डिजिटलाइज़ करने के लिए आईआरसीटीसी ऐप और आईआरटीसी फूडऑनट्रैक ऐप के लिए भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी की थी। अब हम तत्काल बुकिंग को ज्यादा आसान बनाने और यूज़र की मदद के लिए उस भुगतान प्रणाली को ज्यादा ताकतवर बना रहे हैँ।''

( यह भी पढें: आईआरसीटीसी से कंफर्म तत्काल रेल टिकट पाना है तो आज़माएं इन नुस्खों को )

तत्काल बुकिंग की मांग हमेशा सबसे ज्यादा रहती है। भारतीय रेलवे में हर रोज की जाने वाली औसतन 15 प्रतिशत टिकट बुकिंग तत्काल ही होती है। मोबिक्विक और आईआरसीटीसी के बीच हुई इस साझेदारी का लाभ www.services.irctc.co.in पर लिया जा सकता है। यूज़र हर रोज 8 बजे से 12 बजे के बीच अपने टिकट बुक कर सकते हैं।


मोबिक्विक से तत्काल टिकट को 2 सेकेंड के अंदर बुक करने के लिए यूज़र अपने वॉलेट को पहले ही अनुमानित राशि से रीचार्ज कर लें। मोबिक्विक वॉलेट को नेटबैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड या कैश लोड किया जा सकता है। दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, सूरत और जयपुर में कैश पिक अप सर्विस उपलब्ध कराती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IRCTC, Mobikwik, Rail Ticket

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »