Instagram में Reels के लिए आया नया टैब

Instagram के Reels टैब पेश करने से कई यूज़र्स खुश नहीं है, जिन्होंने अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक की है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 4 सितंबर 2020 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Instagram पर Reels टैब में केवल रील्स वीडियो देख सकेंगे यूज़र्स
  • Tiktok बैन के बाद Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी ने पेश किया रील्स फीचर
  • Explore टैब को हटाकर Reels टैब को दी गई है जगह

Explore टैब को ऊपरी दायीं ओर कर दिया गया है शिफ्ट

Instagram ने भारत में Reels के लिए एक नया टैब लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र्स को केवल रील्स वीडियो ही देखने को मिली। आपको बता दें, भारत पहला ऐसा देश है, जहां इंस्टाग्राम में रील्स को समर्पित एक अलग टैब पेश की गई है। इंस्टाग्राम के अनुसार, यह फैसला भारत में रील्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है। इस बदलाव के बाद अब आपको इंस्टाग्राम में Explore टैब की जगह रील्स टैब नज़र आएगी। पहले रील्स वीडियो आपको एक्सप्लोर टैब में ही दिखती थी, लेकिन फीचर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते ही कंपनी ने इसके लिए एक अलग टैब ही लॉन्च कर दिया है। एक्सप्लोर टैब अब आपको ऐप के ऊपरी दायीं ओर स्थित किया गया है। जैसे कि सभी जानते हैं भारत सरकार ने दो महीने पहले 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था, जिसमें सबसे पॉपुलर ऐप थी TikTok। टिकटॉक बैन के बाद से ही भारत में अलग-अलग डेवलपर्स टिकटॉक का विकल्प पेश कर रहे थे, इसी बीच इंस्टाग्राम ने इन-ऐप रील्स फीचर पेश किया जो कि टिकटॉक जैसा ही एक शॉर्ट वीडियो फीचर है।
 

Instagram के प्रमुख Adam Mosseri का कहना है कि Instagram पर Reels के लिए एक अलग टैब पेश करने का कारण देश में इस फीचर की बढ़ती गति है। बता दें, एक महीने पहले खबर आई थी कि Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी रील्स के लिए इस टैब पर काम कर रही है, लेकिन अब कंपनी ने सभी यूज़र्स के लिए इसे रोलआउट करना शुरू कर दिया है। टैब से पहले रील्स वीडियो Search टैब में ही देखने को मिलती थीं।
Advertisement

रील्स के लिए अलग से पेश किया गया टैब ऐप के बॉटम में स्थित नेविगेशन बार में मौजूद है, जहां आपको पहले Explore/Search/Discovery बटन दिखता था। Reels बटन पर क्लिक करके, यूज़र्स को रेंडम रील्स वीडियो देखने को मिल जाएंगी जहां पर वह एक के बाद एक वीडियो को स्वाइप करके देख सकते हैं।

आपको बता दें, रील्स फीचर के जरिए यूज़र्स 15 सेकेंड का वीडियो व ऑडियो क्रिएटिव तरह से रिकॉर्ड कर उसे विजुअल इफेक्ट्स के साथ एडिट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम ने भारत में दो महीने पहले यह फीचर लॉन्च किया था, जब भारत सरकार ने Tiktok समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था।
Advertisement

हालांकि, इंस्टाग्राम के रील्स टैब पेश करने से कई यूज़र्स खुश नहीं है, जिन्होंने अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक की है।
Advertisement
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, Reels, Instagram Reels, Facebook, TikTok, Reels Tab
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.