• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • इंस्टाग्राम एंड्रॉयड ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड

इंस्टाग्राम एंड्रॉयड ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड

इंस्टाग्राम एंड्रॉयड ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड
ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम के हर महीने 500 मिलियन मंथली यूज़र हैं
  • इस ऐप को हर दिन 300 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं
  • हाल ही में स्नैपचैट की तरह इंस्टाग्राम स्टोरीज फीचर लॉन्च किया गया
विज्ञापन
गूगल प्ले पर इंस्टाग्राम को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। गौर करने वाली बात है कि ये कारनामा करने वाला इंस्टाग्राम 19वां ऐप बन गया है। अब इंस्टाग्राम भी बिलियन डाउनलोड्स क्लब में शामिल हो गया है।

सोशल शेयरिंग ऐप को हर महीने 500 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। इससे संकेत मिलता है कि इतनी बड़ी संख्या में ऐप के डाउनलोड होने की वजह से लोगों द्वारा बार-बार इंस्टॉल किया जाना भी हो सकता है। लेकिन इस स्थिति में भी, इंस्टाग्राम के लिए यह आंकड़ा मील के पत्थर जैसा है। अब यह ऐप एलीट बिलियन डाउनलोड क्लब में व्हाट्सऐप, फेसबुक और मैसेंजर के साथ आ खड़ा हुआ है। फेसबुक का यह चौथा ऐप है जिसके डाउनलोड 1 करोड़ के पार हैं।

पिछले साल सितंबर के मुताबिक, एंड्रॉयड डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले 1.4 बिलियन लोग में से एक बिलियन इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, गूगल प्ले के आंकड़ों से पता चलता है कि इंस्टाग्राम ऐप यूज़र की जरूररत का ऐप बन गया है। नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर स्विच करने पर या किसी और वजह से ऐप दोबारा इंस्टॉल करने पर भी वे इंस्टाग्राम को दोबारा इंस्टॉल करते हैं।

इसी साल, इंस्टाग्राम ने ग्रेडिएंट रेनबो डिजाइन वाला नया लोगो लॉन्च किया था। और ज्यादा मजेदार अनुभव के लिए ऐप इंटरफेस में भी बदलाव किए थे। हाल ही में स्नैपचैट के एक फीचर की नकल करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज नाम से फीचर पेश किया। इस फीचर के जरिए यूज़र कई सारी तस्वीरें या वीडियो एक वीडियो मे सहेज कर अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। यूज़र तस्वीरों पर टाइप या ड्रॉ कर सकते हैं और 24 घंटे के बाद वीडियो गायब हो जाती है।

इंस्टाग्राम ने इसी साल जून में 50 लाख का आंकड़ा पार किया था और एक साल से भी कम समय में 1 करोड़ डाउनलोड तक जा पहुंचा है। पिछले दो साल में ऐप का यूज़रबेस दोगुना हो गया है। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि हर रोज 3 करोड़ लोग ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी के मुताबिक, इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले 80 प्रतिशत यूज़रबेस अमेरिका के बाहर से हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Facebook, Google Play, Instagram, WhatsApp
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »