1 एंड्रॉयड फोन पर 2 Whatsapp अकाउंट का उपयोग कैसे करें?

WhatsApp का इस्तेमाल एक ही फोन पर दो अलग-अलग अकाउंट के साथ किया जा सकता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है।

1 एंड्रॉयड फोन पर 2 Whatsapp अकाउंट का उपयोग कैसे करें?

WhatsApp एंड्रॉयड और iOS पर उपलब्ध के मुफ्त मैसेजिंग ऐप है।

ख़ास बातें
  • व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप Android और Apple यूजर्स के लिए मु्फ्त उपलब्ध है।
  • अधिकतर मोबाइल फोन निर्माता फोन में ड्यूल ऐप की सुविधा देते हैं।
  • यह फीचर विभिन्न ब्रांड के फोन में अलग-अलग नाम से मौजूद होती है।
विज्ञापन
WhatsApp का इस्तेमाल एक ही फोन पर दो अलग-अलग अकाउंट के साथ किया जा सकता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। यह आपको किसी अन्य व्हाट्सएप यूजर को संदेश भेजने या कॉल करने की सुविधा देता है, चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों, बशर्तें कि उनके पास इंटरनेट कनेक्शन हो।

Facebook के स्वामित्व वाला ऐप Android और Apple यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है और इसे मोबाइल फोन या डेस्कटॉप पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हालाँकि ऐप की कुछ सीमाएँ हैं। जैसे कि प्रति फ़ोन नंबर केवल एक व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग किया जा सकता है। हालाँकि, अधिकांश मोबाइल फोन निर्माता यूजर्स को अपने Android स्मार्टफ़ोन पर एक ही ऐप के दो वर्जन सेट करने की सुविधा देते हैं।

Xiaomi, Samsung, Vivo, Oppo, Huawei, Honor, OnePlus और Realme सहित अन्य मोबाइल फोन निर्माता अपने यूजर्स को ड्यूल ऐप या पैरेलल ऐप या ट्विन ऐप (जुड़वा ऐप) सेट करने की अनुमति देते हैं। वे अनिवार्य रूप से इस फीचर के लिए अलग-अलग शब्दावली का उपयोग करते हैं जो यूजर्स को एक ही ऐप के दो अलग-अलग वर्जन रखने की अनुमति देता है। विभिन्न फोन पर इस सुविधा को शुरू करने के लिए ये नीचे दी गई जानकारी/स्टेप्स देखें। 

Xiaomi फोन के यूजर्स के लिए: Settings > Apps > Dual apps. Samsung फोन के यूजर्स के लिए: Settings > Advance features > Dual Messenger
Vivo फोन के यूजर्स के लिए: Settings > Apps and notifications > App Clone
Oppo फोन के यूजर्स के लिए: Settings > App Cloner 
Huawei और Honor फोन के यूजर्स के लिए: Settings > Apps > App twin 
OnePlus फोन के यूजर्स के लिए: Settings > Utilities > Parallel Apps. 
और अंत में, Realme फोन के यूजर्स के लिए: Settings > App management > App cloner
 

How to use dual WhatsApp on one smartphone

  1. WhatsApp पर दूसरा अकाउंट इनेबल करने के लिए Settings में जाएं।
  2. Dual apps, App Clone, App twin या Parallel Apps को देखें। इस फीचर का नाम आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे स्मार्टफोन पर निर्भर करेगा।
  3. WhatsApp app के सामने आपको एक टॉगल दिखना चाहिए, इसे चालू/On करें।
  4. प्रक्रिया पूरी होने तक प्रतीक्षा करें और होम स्क्रीन पर वापस जाएं।
  5. आपको एक दूसरा व्हाट्सएप आइकन दिखाई देना चाहिए, जिस पर किसी तरह का निशान हो, यह पहचानते हुए कि यह उसी ऐप का दूसरा वर्जन है।
  6. इसे खोलें और व्हाट्सएप सेटअप स्क्रीन के साथ आपका स्वागत किया जाएगा।
  7. Agree पर टैप करें और Continue पर क्लिक कर दें। 
  8. अगली स्क्रीन पर व्हाट्सएप सेट करने के लिए इस्तेमाल किए गए फोन नंबर से अलग फोन नंबर दर्ज करें और Next पर टैप करें।
  9. फिर आपको वैरीफिकेशन के लिए एक ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा।
  10. OTP दर्ज करने के बाद आपको सेटअप प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा जाएगा जिसके बाद दूसरा व्हाट्सएप अकाउंट सेट अप किया जाएगा।
अब आपके पास एक ही स्मार्टफोन पर दो WhatsApp अकाउंट हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Whatsapp account
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  3. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  4. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  5. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  6. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  7. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  8. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »