TikTok जैसी Instagram Reels वीडियो कैसे बनाएं? ये रहा तरीका...

अगर आप TikTok की तरह ही क्रिएटिव Instagram Reels वीडियो बनाकर अपलोड करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

TikTok जैसी Instagram Reels वीडियो कैसे बनाएं? ये रहा तरीका...
ख़ास बातें
  • भारत में पिछले साल लॉन्च हुआ था Instagram Reels फीचर
  • इंस्टाग्राम रील्स फीचर काफी हद तक टिकटॉक जैसा
  • रील के ज्यादातर फीचर TikTok की तरह ही हैं
विज्ञापन
TikTok बैन के बाद भारत में इसकी कमी को दूर करने के लिए यूं तो कई ऐप्स को लॉन्च किया गया, जिसमें Mitron, Moj व Triller जैसे ऐप्स शामिल हैं। यही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी इस तरह का शॉर्ट वीडियो एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च किए, जिसमें Facebook का Short Video, Youtube का Shorts और Instagram का Reel फीचर आदि शामिल है। हालांकि, इन सब में इन दिनों जो फीचर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ है वो है Reel। जी हां, इन दिनों लोग खूब Reel वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। मौजूदा समय में लाखों लोग इंस्टाग्राम के Reel फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि आप भी इंस्टाग्राम पर हैं, तो आपने भी Reel वीडियोज़ जरूर देखी होंगी। यदि आपका भी मन रील वीडियो बनाने का करता है, लेकिन आप नहीं जानते कि इस फीचर का इस्तेमाल किस प्रकार करते हैं तो यह लेख आज आपकी मदद करने वाला है। आज हम आपको विस्तार से रील वीडियो बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
 

How to create Instagram Reels

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Instagram ओपन करें।

2. अब इंस्टाग्राम होमपेज पर बीच में स्थित + आइकन पर टैप करें।

3. यहां आपको कुछ ऑप्शन्स नज़र आएंगे जैसे पोस्ट, स्टोरी, रील आदि, जिसमें आपको Reel पर क्लिक करना है।

4. अब कैमरा ओपन होगा और दायीं ओर आपको कुछ ऑप्शन दिखेंगे।

ड्यूरेशन- दायीं ओर स्थित ऑप्शन में आपको Reel वीडियो की ड्यूरेशन सेट करनी है, जो कि 15 सेकेंड व 30 सेकेंड की होगी।

म्यूज़िक- इसके बाद आपको म्यूज़िक सिलेक्ट करना है, जिस पर आप अपना Reel वीडियो बनाना चाहते हैं। यहां आपको ट्रेंडिंग व For You में कुछ गानों के सुझाव दिए जाएंगे जिस पर आप वीडियो बना सकते हैं। इसके अलावा बी आप सर्च म्यूज़िक में जाकर अपने मनपसंदीदा म्यूज़िक को चुनकर उस पर भी वीडियो बना सकते हैं।

स्पीड- 1X वाले ऑप्शन में आपको वीडियो की गति देने के विकल्प मिलेंगे। इस विकल्पों के सहारे आप अपने रील वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड व स्लोमोशन में बना सकते हैं।

इफेक्ट्स- Reel वीडियो में इसके अलावा आपको अपनी वीडियो में इफेक्ट्स डालने की सुविधा भी मिलेगी।

काउंटडाउन- सबसे नीचे स्थित ऑप्शन में आपको काउंटडाउन लगाने की सुविधा मिलेगी। जिसका मतलब है कि रील वीडियो बनाने से पहले आप कुछ सेकेंड्स का काउंटडाउन लगा सकते हैं, जिसमें 3 सेकेंड्स और 10 सेकेंड्स का विकल्प मिलता है।

5. वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए आपको Reels में दिख रहे सफेद सर्कल को टैप करना है और रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इस 15 या 30 सेकेंड्स के अंदर आपको गाने के हिसाब से एक्ट करना है, बिल्कुल TikTok वीडियो की तरह और फिर बनकर तैयार हो जाएगी आपकी इंस्टाग्राम Reel वीडियो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »