WhatsApp पर भी कर सकते हैं मैसेज शेड्यूल, यह है तरीका

आज हम आपको अपने लेख द्वारा इस विषय में जानकारी देंगे कि कैसे आप WhatsApp पर मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।

WhatsApp पर भी कर सकते हैं मैसेज शेड्यूल, यह है तरीका

WhatsApp पर भी कर सकते हैं मैसेज शेड्यूल, यह है तरीका

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल करने का तरीका जानें
  • थर्ड पार्टी ऐप्स करेंगे मैसेज शेड्यूल करने में मदद
  • WhatsApp पर नहीं है मैसेज शेड्यूल करने का विकल्प
विज्ञापन

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक बहुत ही पॉपुलर ऐप है। व्हाट्सऐप एक दूसरे से जुड़े रहने का सबसे आसान और बेहतरीन माध्यम है। लेकिन कई बार आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि काश ऐप में मैसेज को शेड्यूल किया जा सकता। बर्थडे विश, न्यू ईयर विश आदि कई ऐसे खास मौके होते हैं जब व्हाट्सऐप पर मैसेज को शेड्यूल करने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में आप भी यह सोचते होंगे कि WhatsApp में ऐसा विकल्प होता तो कितना अच्छा होता।

WhatsApp ऐप में तो फिलहाल ऐसा विकल्प मौजूद नहीं है लेकिन Google प्ले स्टोर पर SKEDit जैसे कई थर्ड पार्टी ऐप आपकी इस काम में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको अपने लेख द्वारा इसी विषय में जानकारी देंगे कि कैसे आप SKEDit ऐप की मदद से मैसेज, फोटो, वीडियो आदि को शेड्यूल कर सकते हैं।

1eflagog

WhatsApp पर ऐसे शेड्यूल करें मैसेज

1) सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से SKEDit ऐप को डाउनलोड करना होगा।
2) ऐप ओपन करने के बाद आपको Sign in with Facebook, साइन-इन और क्रिएट अकाउंट का विकल्प मिलेगा।
3) फेसबुक से साइन-इन नहीं करना चाहते हैं तो आप क्रिएट अकाउंट पर जाएं।
4) मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
5) अकाउंट खुलने के बाद आपको WhatsApp, एसएमएस, ईमेल, कॉल, फेसबुक आदि कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
6) व्हाट्सऐप पर क्लिक करने के बाद आपको सबसे ऊपर उस कॉन्टेक्ट का चयन करना है जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं।
7) मैसेज बॉक्स में अपना मैसेज लिखें और फिर नीचे दिखाई दे रहे हैं शेड्यूल सेक्शन में तारीख और समय का चुनाव करें जिस वक्त आप मैसेज को भेजना चाहते हैं।
8) इसके बाद दाहिनी तरफ ऊपर की और आपको Tick मिलेगा। उसपर क्लिक कीजिए।

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को करने के बाद आपका मैसेज शेड्यूल हो जाएगा और आपके द्वारा सेट किए समय पर भेज दिया जाएगा। ध्यान दें कि हम आपको थर्ड पार्टी ऐप्स को डाउनलोड करने की सलाह नहीं देंगे क्योंकि ये आपके कई अहम चीजों को एक्सेस करने की अनुमित मांगते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Facebook, WhatsApp Message Schedule, SKEDit
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »