WhatsApp में स्थायी रूप से चैट को कैसे छुपाएं

WhatsApp के आर्काइव फीचर के द्वारा आप अपनी अनचाही चैट को छुपाकर रख सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 फरवरी 2022 11:33 IST
ख़ास बातें
  • अब व्हाट्सएप की नई आर्काइव सेटिंग चैट को स्थायी रूप से छुपा सकती है।
  • कुछ समय पहले तक नए मैसेज के आने से चैट आर्काइव से बाहर आ जाती थी।
  • इसके द्वारा ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों को ही छुपाकर रखा जा सकता है।

WhatsApp के आर्काइव फीचर के द्वारा आप अपनी अनचाही चैट को छुपाकर रख सकते हैं।

WhatsApp में अपनी किसी चैट को छुपाने के लिए उसको आर्काइव करके हमेशा के लिए छुपाकर रख सकते हैं। यदि उसमें नए मैसेज भी आते हैं तो भी वह छुपी रहेगी। कई बार व्हाट्सएप के मेल बॉक्स में ऐसी चैट रखी रहती हैं जो हमारे किसी काम की नहीं। व्हाट्सएप की इस फीचर के द्वारा आप ऐसी चैट को जब तक चाहें छुपाकर रख सकते हैं। Archive folder ऐसे चैट पर्सन या ग्रुप चैट को इग्नोर करके रखता है और उनको ब्लॉक करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। 

अभी कुछ समय पहले तक आर्काइव फोल्डर में छुपे चैट में कोई नया मैसेज आता था वो फिर से दिखाई देने लग जाता था। यानि कि वह आर्काइव फोल्डर से बाहर आ जाता था। जुलाई में व्हाट्सएप ने नई Archived Chats सेटिंग्स को रोल आउट किया। इसके लागू होने के बाद अगर आर्काइव फोल्डर में रखी चैट में कोई नया मैसेज भी आता है तो भी वह छुपी हुई ही रहती है। इसका मतलब यह हुआ कि जब तक यूजर खुद उस आर्काइव चैट को फोल्डर से बाहर नहीं करना चाहता है तब तक वह छुपी हुई ही रहेगी। 
Advertisement
 

How to permanently hide chats on WhatsApp

नई आर्काइव सेटिंग्स यूजर्स को कम जरूरी बातचीत को मेन चैट लिस्ट में छिपाकर आर्काइव करने की सुविधा देती है। जब तक आपको मेंशन नहीं किया जाता है या आपका रिप्लाई नहीं किया जाता है तब तक आपको नए मैसेज की नोटिफिकेशन नहीं मिलती है। पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों को आर्काइव किया जा सकता है, और इसे Archived सेक्शन में किसी भी समय एक्सेस किया जा सकता है। चैट को छिपाने के लिए, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

WhatsApp को खोलें, जिस चैट को आर्काइव करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें। यह पर्सनल या ग्रुप चैट हो सकती है। 
Advertisement
टॉप में आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे- Pin, Mute और Archive 
Archive ऑप्शन पर नीचे की ओर Arrow का निशान बना हुई दिखाई देगा। इस बटन पर क्लिक कर दें। 
Archived section अब आपको अपनी चैट फीड के टॉप पर दिखाई देगा। इस सेक्शन में जाकर आप कभी भी छुपाई गई चैट को देख सकते हैं। यूजर्स इसे दोबारा से unarchive भी कर सकते हैं। इसके लिए उस चैट को सिलेक्ट करें और Unarchive ऑप्शन पर क्लिक करें। (इस ऑप्शन में ऊपर की ओर arrow बनी होती है)
Advertisement
यदि आप सभी चैट को आर्काइव करना चाहते हैं तो चैट टैब पर जाएं। यहां पर More > Settings पर टैप करें। उसके बाद Chats > Chat History > Archive all chats पर टैप करें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.