Instagram Reels Remix: कैसे बनाएं TikTok के Duet जैसी Reels Remix वीडियो....

यह रिमिक्स वीडियो फीचर काफी हद तक TikTok के Duet फीचर जैसा ही है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस रिमिक्स फीचर का इस्तेमाल कैसे करते हैं, तो आज ये लेख आपकी मदद करने वाला है।

Instagram Reels Remix: कैसे बनाएं TikTok के Duet जैसी Reels Remix वीडियो....
ख़ास बातें
  • Instagram आपको दूसरों की रील्स के साथ रिमिक्स करने का मौका देता है
  • Remix का इस्तेमाल करके कर सकते हैं कॉलेब्रेशन
  • रिमिक्स वीडियो का विकल्प नई वीडियो पर उपलब्ध है
विज्ञापन
Instagram ने पिछले दिनों ही नया Remix फीचर रोलआउट किया था, जिसके जरिए आप अपनी मनपसंद रील वीडियो के साथ अपनी लेटेस्ट रील वीडियो बना सकते हैं। यह दूसरे यूज़र्स से कॉन्टेंट बनाने, कॉलेब्रेट करने व अन्य लोगों को इस ऐप पर इंगेज करने का एक बेहद ही दिलचस्प तरीका है। इस फीचर के जरिए आप गाना गा सकते हैं, डांस कर सकते हैं व मीमिक्री वीडियो बनाकर रील पर साझा कर सकते हैं। यह रिमिक्स वीडियो फीचर काफी हद तक TikTok के Duet फीचर जैसा ही है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस रिमिक्स फीचर का इस्तेमाल कैसे करते हैं, तो आज ये लेख आपकी मदद करने वाला है।
 

How to Remix Instagram Reels

- सबसे पहले इंस्टाग्राम में Reel को ओपन करें और जिस वीडियो पर आपको रिमेक्स बनाना है उसे चुनें।

- अब वीडियो के ऊपर दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और “Remix this Reel” विकल्प को चुनें।

- अब आप देखेंगे कि ऑरिज़न रील वीडियो एक कॉर्नर पर दिख रही है, और दूसरे कॉर्नर पर आपको अपनी वीडियो बनाने का मौका मिलेगा। यहां आप अपनी नई रील वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं, इसके अलावा आप गैलेरी से पुरानी रील वीडियो भी यहां लगा सकते हैं।

- अब बांयी ओर स्थित arrow बटन पर क्लिक करें।

- वीडियो एड होने के बाद आप इस वीडियो में फिल्टर लगा सकते हैं, वीडियो पर साइड बदल सकते हैं, ऑडियो लेवल एडजस्ट कर सकते हैं इसके अलावा आप अपना वॉयस ओवर भी कर सकते हैं।

- जब पूरी तरह से आपकी वीडियो तैयार हो जाए तो आप Share बटन पर क्लिक करके वीडियो को साझा कर सकते हैं।
 

How to Enable or Disable Remixing on Reels

यह रिमिक्स फीचर केवल नए अपलोड किए गए रील्स पर ही उपलब्ध है, इसलिए यदि आप चाहते हैं कि लोग आपकी पुरानी रील्स पर रीमिक्स करें, तो आप मैनुअली अपने वीडियो पर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करके और रिमिक्सिंग के लिए इनेबल कर सकते हैं। लेकिन, यदि आप अपने रील्स पर रिमिक्सिंग को बंद करना चाहते हैं, तो आप रिमिक्स को डिसेबल कर दें।

आप रिमिक्स रील्स को रील्स टैब पर देख सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , instagram, instagram reels, reels remix, tiktok duet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »