• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Signal के डिफॉल्ट स्टीकर्स से हो गए हैं बोर? तो ऐसे डाउनलोड करें नए स्टीकर्स

Signal के डिफॉल्ट स्टीकर्स से हो गए हैं बोर? तो ऐसे डाउनलोड करें नए स्टीकर्स

WhatsApp से Signal पर शिफ्ट करने के बाद कर रहे हैं, स्टीकर्स की कमी महसूस.... तो आज हम आपको Android व iOS दोनों डिवाइस पर स्टीकर्स डाउनलोड करने के तरीकों की जानकारी देने वाले हैं।

Signal के डिफॉल्ट स्टीकर्स से हो गए हैं बोर? तो ऐसे डाउनलोड करें नए स्टीकर्स
ख़ास बातें
  • SignalStickers.com वेबासइट से फ्री में डाउनलोड किए जा सकते हैं स्टीकर्स
  • ट्विटर पर #makeprivacystick हैशटैग के साथ सर्च कर सकते हैं
  • Android हो या फिर iOS दोनों डिवाइस पर स्टीकर्स डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
WhatsApp के सबसे लोकप्रिय फीचर्स में से एक है... अपने दोस्तों व परिवारवालों को स्टीकर्स के जरिए अपनी भावना व्यक्त करना। यदि आपने व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के कारण व्हाट्सऐप को अलविदा कह दिया है और नए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के रूप में Signal का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यकिनन आपको यहां स्टीकर्स की कमी जरूर महसूस होगी। लेकिन आपकी इसी दुविधा का हल हम इस लेख में लेकर आए हैं। आज हम आपको सिग्नल ऐप पर नए स्टीकर्स डाउनलोड करने के रास्ते बताने जा रहे हैं। Android हो या फिर iOS हम दोनों डिवाइस पर स्टीकर्स डाउनलोड करने के तरीकों की जानकारी आपको आज देने वाले हैं।
 

How to access stickers on Signal

Signal ऐप पर नए स्टीकर्स डाउनलोड कैसे करें? ये जानकारी देने से पहले हम आपको सबसे पहले ये बताएं कि इन स्टीकर्स को ऐप पर कैसे एक्सेस करते हैं।
 

Android method

-सबसे पहले Signal ऐप को ओपन करें। अब उस चैट को ओपन करें, जिन्हें आप स्टीकर भेजना चाह रहे हैं।
-अब चैटबॉक्स में इमोजी आइकन पर क्लिक करें।
-यहां इमोजी बटन के बगल में ही आपको स्टीकर बटन दिखेगा।
-इस बटन पर क्लिक करेंगे, तो आपको यहां पहले से मौजूद दो डिफॉल्ट स्टीकर पैक एक्सेस के लिए उपलब्ध मिलेंगे।
-स्टीकर आइकन पर टैप करने के बाद चैटबॉक्स का इमोजी आइकन स्टीकर आइकन में बदल जाएगा। इसके बाद आप जिस भी स्टीकर को भेजना चाहते हैं, उसे एक टैप की मदद से भेज सकते हैं।
 

iOS method

-सबसे पहले Signal ऐप को ओपन करें। अब उस चैट को ओपन करें, जिन्हें आप स्टीकर भेजना चाह रहे हैं.. एंड्रॉयड की तरह।
-अब चैटबॉक्स में दायीं ओर स्थित स्टीकर आइकन पर क्लिक करें।
-इसके बाद आप सभी स्टीकर्स को एक टैप के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

How to download stickers from SignalStickers.com

SignalStickers.com एक फ्री थर्ड पार्टी कलेक्शन है, जो सिग्नल ऐप के लिए स्टीकर्स मुहैया कराती है। इसके जरिए अपने स्मार्टफोन पर स्टीकर्स कैसे डाउनलोड करें? आइए जानते हैं-
 

Android method

-सबसे पहले signalstickers.com को अपने ब्राउज़र में ओपन करें और स्टीकर पैक को सिलेक्ट करें।
-अब Add to Signal और फिर Install पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको प्रोम्पट दिखेगा, जो आपको सिग्नल ओपन करने को कहेगा। इसके बाद जब भी आप स्टीकर आइकन पर क्लिक करेंगे, आपको ऑटोमैटिकली स्टीकर एड दिखेंगे।
 

iOS Method

-सबसे पहले signalstickers.com को अपने ब्राउज़र में ओपन करें और स्टीकर पैक को सिलेक्ट करें।
-अब एंड्रॉयड की तरह यहां भी आपको Add to Signal पर टैप करना है।

इससे आपके सिग्नल ऐप में अपने आप ही स्टीकर पैक एड हो जाएंगे।

इसके अलावा आप ट्विटर पर #makeprivacystick हैशटैग के साथ सर्च कर सकते हैं औप यहां आपको नए-नए स्टीकर एक ही जगह मिलेंगे। फिर आप स्टिकर पैक वाले ट्वीट में लिंक को टैप करें और फिर स्टिकर इंस्टॉल करने की उसी प्रक्रिया का पालन करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Signal, Signal Stickers, Signal 5 3

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »