अब एंड्रॉयड डिवाइस पर किसी भी ऐप में करें गूगल ट्रांसलेशन

अब एंड्रॉयड डिवाइस पर किसी भी ऐप में करें गूगल ट्रांसलेशन
विज्ञापन
गूगल ने एंड्रॉयड ऐप में नया अपडेट जारी कर दिया है। इस नए अपडेट की मदद से अब गूगल ट्रांसेलेशन का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान हो गया है। अब किसी भी ऐप में बिना गूगल ट्रांसलेट में स्विच किए ही ट्रांसलेट किया जा सकता है। इसके साथ ही आईओएस पर ऑफलाइन ट्रांसलेशन का नया फीचर भी शामिल हो गया है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया,  ट्रांसलेट ऐप में अब एंड्रॉयड फोन पर किसी भी ऐप में सिर्फ एक टैप पर इंस्टेंट ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है। ऐप में एक बार टेक्स्ट को कॉपी कर नया ट्रांसलेट बटन सामने दिखता है। इस फीचर का ऐलान पिछले साल एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो डिवाइस के लिए हुआ था। अब यह फीचर एंड्रॉयड 4.2 (जेलीबीन) और बाद के वर्जन के लिए भी उपलब्ध है। अब किसी भी ऐप में चैट, कमेंट, या गाने के बोल को कॉपी करने पर गूगल ट्रांसलेशन आइकन आ जाएगा। उस पर क्लिक कर ट्रांसलेशन कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि एंड्रॉयड पर 'टैप टू ट्रांसलेट' फीचर सभी 103 भाषाओं पर काम करता है।

( यह भी पढ़ें: गूगल ट्रांसलेट ऐप का ऐसे करें इस्तेमाल, फोन के कैमरे से अंग्रेजी को बदलें हिंदी में )

इसके अलावा आईओएस ऐप में नया ऑफलाइन मोड शामिल हुआ है। इस नए मोड से अब 52 भाषाओं को ऑफलाइन ट्रांसलेशन के लिए आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड पैकेज को 90 प्रतिशत तक घटा दिया गया है। अब हर पैकेज 25 एमबी का हो गया है।


( यह भी पढ़ें: हिंदी टाइपिंग और हिंदी ट्रांसलेशन में आपकी मदद करेंगे ये टूल )

ऑफलाइन मोड का सेटअप भी बेहद आसान है। किसी भाषा के लिए पैकेज डाउनलोड करने के लिए सिर्फ उस भाषा के नाम के आगे बने ऐरो पर टैप करना होगा। इसके बाद आप ऑफलाइन रहकर भी ट्रांसलेशन कर सकते हैं। गूगल का यह नया अपडेट अगले कुछ दिनों में सभी यूजर तक पहुंचना शुरू हो जाएगा।

पिछले हफ्ते ही जारी हुए अपडेट में गूगल एंड्रॉयड कीबोर्ड में कई नए फीचर शामिल हुए थे। नए अपडेट में वन-हेंडड मोड (एक हाथ से टाइपिंग)  और अपने हिसाब से कीबोर्ड की लंबाई को रीसाइज़ किया जा सकता है। इसके अलावा कीबोर्ड के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Android, Google Android, Google Translate, Google App

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  2. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  3. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  5. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  6. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  7. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  8. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  10. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »