Google Tez से अब कर पाएंगे बिजली, पानी और गैस के बिल का भुगतान

गूगल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेट में कई सारे आंकड़े साझा किया। इन जानकारियों के बीच, गूगल तेज़ के बारे में भी नए आंकड़े पता चले। गूगल के नेक्स्ट बिलियन यूज़र मुहिम के प्रमुख और प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सीज़र सेनगुप्ता, ने बताया कि भारत में अगले कुछ दिनों में गूगल तेज़ के एक करोड़ 20 लाख से ज़्यादा एक्टिव यूज़र होंगे।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2017 13:27 IST
ख़ास बातें
  • गूगल तेज़ सितंबर में लॉन्च हुआ थाा
  • गूगल ने खुलासा किया कि अब तक तेज़ से 140 मिलियन ट्रांज़ेक्शन हो चुके हैं
  • अक्टूबर-नवंबर में भीम यूपीआई के जरिए तेज से 70 प्रतिशत ट्रांज़ेक्शन हुए
गूगल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेट में कई सारे आंकड़े साझा किया। इन जानकारियों के बीच, गूगल तेज़ के बारे में भी नए आंकड़े पता चले। गूगल के  नेक्स्ट बिलियन यूज़र मुहिम के प्रमुख और प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सीज़र सेनगुप्ता, ने बताया कि भारत में अगले कुछ दिनों में गूगल तेज़ के एक करोड़ 20 लाख से ज़्यादा एक्टिव यूज़र होंगे। इन आंकड़ों से पता चलता है कि गूगल तेज़ के यूज़र तेज़ी से बढ़ें हैं। पिछली बार गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुलासा किया था कि सितंबर में लॉन्च होने के पांच हफ्तों के भीतर ऐप को 75 लाख से ज़्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे थे।

सेनगुप्ता ने यह भी खुलासा किया कि गूगल तेज़ ऐप लॉन्च होने के बाद अब तक 140 मिलियन से ज़्यादा ट्रांज़ेक्शन हो चुके हैं। एनपीसीआई डेटा के मुताबिक, सेनगुप्ता ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर के दौरान, तेज़ पर हुए 70 प्रतिशत ट्रांज़ेक्शन के लिए भीम यूपीआई का इस्तेमाल किया गया। सेनगुप्ता ने यह भी खुलासा किया कि 5.25 लाख व्यापारी पहले से तेज़ इस्तेमाल कर रहे हैं। छोटे कारोबारी भी सप्लायर को भुगतान के लिए और कर्मचारियों को पैसे भेजने के लिए तेज़ का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Advertisement

गूगल इवेंट में सेनगुप्ता ने गूगल तेज़ के जरिए बिल भुगतान के लिए नए फ़ीचर की भी घोषणा की। मंगलवार से तेज़ ऐप अब, टाटा पाव, एयरटेल, एसीटी, डिशटीवी, डोकोमो और दूसरे यूटिलिटी प्रोवाइडर के लिए बिल पेमेंट सपोर्ट करेगा। इसके सात ही ऐप एक बिलर से सभी अनपेड बिल भी दिखाएगा। लॉन्च के समय, तेज़ 70 से ज़्यादा बिलर सपोर्ट करता है। इनमें नेशनल और स्टेट इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइडर, गैस और पानी व डीटीएच रीचार्ज शामिल हैं। इस फ़ीचर को अगले कुछ हफ्तो में सभी यूज़र को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। किसी डिवाइस में मौज़ूद ऐप के लिए अपडेट मिलने पर यूज़र को नोटिफिकेशन मिलेगी।
 

सेनगुप्ता ने बताया कि बिल पेमेंट एक मुख्य फ़ीचर है। और कंपनी आने वाले हफ्तों में इसमें सुधार करती रहेगी। इसके अलावा, उन्होंने एक नया फ़ीचर 'Sparks' का भी ऐलान किया।
Advertisement

2018 में गूगल तेज़ के लिए कई अपडेट की योजना है। इसके अलावा, कारोबारियों के लिए भी कई 'बड़े फ़ीचर' आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, BHIM, BHIM UPI, Bill Payments, Caesar Sengupta, Google Tez, NPCI, Tez, UPI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.