• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • 17 ‘फेक लोन ऐप्‍स’ को Google ने Play Store से हटाया, आपके फोन में हैं तो अभी कर दें डिलीट, जानें नाम

17 ‘फेक लोन ऐप्‍स’ को Google ने Play Store से हटाया, आपके फोन में हैं तो अभी कर दें डिलीट, जानें नाम

Fake Loan Apps : इस तरह के ऐप्‍स यूजर्स को अपने जाल में फंसाते हैं। उन्‍हें ब्‍लैकमेल करके उल्‍टा रकम हड़प लेते हैं।

17 ‘फेक लोन ऐप्‍स’ को Google ने Play Store से हटाया, आपके फोन में हैं तो अभी कर दें डिलीट, जानें नाम

स्‍पाई लोन ऐप्‍स लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया और एसएमएस का सहारा लेते हैं।

ख़ास बातें
  • गूगल ने 17 लोन ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से हटाया
  • फेक लोन ऐप्‍स कर रहे थे धोखाधड़ी
  • इन ऐप्‍स को कर देना चाहिए डिलीट
विज्ञापन
Fake Loan Apps : फेक लोन ऐप्‍स के शिकंजे और प्रताड़ना की कहानी भारत में नई नहीं है। हजारों की संख्‍या में लोग फेक लोन ऐप्‍स के जाल में फंसकर, घुटने को मजबूर हुए हैं। तुरंत लोन देने के नाम पर लोगों से उगाही और दुर्व्‍यवहार करने के आरोपों में अबतक हजारों ऐसे ऐप्‍स पर ऐक्‍शन लिया जा चुका है। अभी भी इनका धंधा जारी है। हाल ही में गूगल ने 17 ऐसे ऐप्स को प्‍ले स्‍टोर (Play Store) से हटाया है। चिंता की बात यह है कि गूगल के ऐक्‍शन से पहले इन ऐप्‍स को 1 करोड़ 20 लाख तक डाउनलोड मिल गए थे। 

phonearena की रिपोर्ट के अनुसार, साइबर सिक्‍योरिटी फर्म ESET के रिसर्चर्स ने पता लगाया है कि धोखाधड़ी करने वाले कई इंस्‍टेंट लोन ऐप भारत समेत तमाम देशों के एंड्रॉयड यूजर्स को टार्गेट कर रहे हैं। कंपनी ने ऐसे 18 ऐप्‍स की पहचान करके गूगल को जानकारी दी। हालांकि गूगल उसमें से 17 ऐप्‍स को पहले ही प्‍ले स्‍टोर से हटा चुकी है। 

खबर पर आगे बढ़ें, उससे पहले इन ऐप्‍स के नाम जान लीजिए। 
  1. AA Kredit
  2. Amor Cash
  3. GuayabaCash
  4. EasyCredit
  5. Cashwow
  6. CrediBus
  7. FlashLoan
  8. PréstamosCrédito
  9. Préstamos De Crédito-YumiCash
  10. Go Crédito
  11. Instantáneo Préstamo
  12. Cartera grande
  13. Rápido Crédito
  14. Finupp Lending
  15. 4S Cash
  16. TrueNaira
  17. EasyCash

अगर आपके स्‍मार्टफोन में इनमें से कोई ऐप मौजूद है तो फौरन डिलीट/अनइंस्‍टॉल कर दें। ऐसा करना जरूरी है, वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। ऊपर बताए गए किसी भी ऐप से अगर आप लोन लेने की प्‍लानिंग कर रहे हैं, तो फौरन इरादा बदल दें। इस तरह के ऐप्‍स यूजर्स को अपने जाल में फंसाते हैं। उन्‍हें ब्‍लैकमेल करके उल्‍टा रकम हड़प लेते हैं।  

स्‍पाई लोन ऐप्‍स लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया और एसएमएस का सहारा लेते हैं। स्‍कैम वेबसाइटों पर भी इनकी मौजूदगी रहती है। थर्ड पार्टी ऐप स्‍टोर पर भी ये मिल जाते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »