कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google

Google Play Store अब उन ऐप्स पर चेतावनी दिखाएगा जो बैकग्राउंड में ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2026 17:49 IST
ख़ास बातें
  • ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाले ऐप्स पर Play Store वार्निंग
  • बैकग्राउंड एक्टिविटी ज्यादा होने पर दिखेगा अलर्ट
  • डेवलपर्स को ऐप ऑप्टिमाइज करने के लिए प्रोत्साहन

Photo Credit: Pexels/ Rohit Sharma

Google अपने ऐप इकोसिस्टम में बैटरी ड्रेन की समस्या को कम करने के लिए नया कदम उठा रहा है। कंपनी अब Play Store पर ऐसे ऐप्स को लेकर चेतावनी दिखाने लगी है, जो फोन की बैटरी सामान्य से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इस फीचर का मकसद यूजर्स को पहले से जानकारी देना है कि कोई ऐप बैकग्राउंड में ज्यादा रिसोर्स इस्तेमाल कर सकता है।

Google ने ब्लॉग के जरिए बताया कि कंपनी ने पिछले साल डेवलपर्स के लिए एक मल्टी ईयर प्लान की घोषणा की थी, जिसके तहत ऐप्स की रिसोर्स खपत को बेहतर तरीके से समझने के लिए नए टूल्स और डेटा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। इसी योजना के तहत अब Google Play Store में नया वार्निंग सिस्टम लागू किया जा रहा है, जो ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाले ऐप्स को चिन्हित करेगा।

ब्लॉग में बताया गया है कि यह चेतावनी ऐप की रेटिंग के ठीक नीचे दिखाई देगी। इसमें लिखा होगा कि यह ऐप बैकग्राउंड एक्टिविटी के कारण उम्मीद से ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करने से पहले बेहतर जानकारी मिल सकेगी और वे सोच समझकर फैसला ले पाएंगे।

गूगल ने 1 मार्च से “wake lock technical quality treatments” नाम का सिस्टम भी लागू करना शुरू किया है। इसका उद्देश्य उन ऐप्स की पहचान करना है, जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी फोन के प्रोसेसर को लगातार सक्रिय रखते हैं। ऐसे ऐप्स बैकग्राउंड में ज्यादा रिसोर्सेज इस्तेमाल करते हैं, जिससे बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।

कंपनी के मुताबिक, जिन ऐप्स में यह समस्या पाई जाएगी, उनकी Play Store पर विजिबिलिटी भी कम की जा सकती है। ऐसे ऐप्स को रिकमेंडेशन सेक्शन या अन्य डिस्कवरी फीचर्स में कम दिखाया जाएगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को ये ऐप्स सामान्य तौर पर सुझाए नहीं जाएंगे और उन्हें केवल सर्च करने पर ही दिख सकते हैं।

Advertisement

हालांकि यह चेतावनी हर ऐप पर लागू नहीं होगी। उदाहरण के तौर पर फिटनेस ऐप्स या फूड डिलीवरी ऐप्स जैसी सेवाएं, जो लोकेशन डेटा का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें केवल ऑप्टिमाइजेशन के लिए कहा जाएगा। वहीं जिन ऐप्स में बिना जरूरी कारण बैकग्राउंड में ज्यादा एक्टिविटीज पाई जाएगी, उन्हीं पर यह नई बैटरी वार्निंग दिखाई देगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.