Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fairphone ने यूएस बाजार में नया स्मार्टफोन Fairphone (Gen. 6+) लॉन्च कर दिया है।

Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Fairphone

Fairphone (Gen. 6+) में 32 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Fairphone (Gen. 6+) में 6.31 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Fairphone (Gen. 6+) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Fairphone (Gen. 6+) में 4415mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Fairphone ने यूएस बाजार में नया स्मार्टफोन Fairphone (Gen. 6+) लॉन्च कर दिया है। Fairphone (Gen. 6+) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन -10C तापमान से लेकर +55C के बीच काम कर सकता है। इस फोन में 4415mAh की बैटरी दी गई है जो कि 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 7एस जेन4 प्रोसेसर के साथ आता है। आइए Fairphone (Gen. 6+)  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Fairphone (Gen. 6+) Price

Fairphone (Gen. 6+) की कीमत यूएस में USD 649 (लगभग ₹62,135) है। यह पूरी तरह से अनलॉक है और AT&T और T-Mobile नेटवर्क का सपोर्ट करता है। यह बिक्री के लिए Fairphone.com और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। यह फोन कोबाल्ट ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन और होराइजन ब्लैक कलर्स में आता है। कंपनी इस फोन के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है। Fairphone अमेरिका में इंटीग्रेटेड एक्सेसरीज भी दे रहा है, जिनमें प्रोटेक्टिव केस, फ्लिप केस, कार्डहोल्डर, फिंगर लूप, लेनयार्ड और स्क्रीन प्रोटेक्टर शामिल हैं।

Fairphone (Gen. 6+) Features & Specifications

Fairphone (Gen. 6+) में 6.31 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1116×2484 पिक्सल, 10-120Hz रिफ्रेश रेट, 431पीपीआई और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले HDR10 और गोरिल्ला ग्लास 7आई प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 7एस जेन4, 4nm चिपसेट के साथ एड्रेनो 810 दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड पर काम करता है। इस फोन में 4415mAh की बैटरी दी गई है जो कि 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Fairphone (Gen. 6+) के रियर में f/1.88 अपर्चर, EIS और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑम्निविजन का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 156.57 मिमी, चौड़ाई 73.28 मिमी, मोटाई 9.6 मिमी और वजन 193 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग से लैस है। यह फोन -10C तापमान से लेकर +55C के बीच काम कर सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6ई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,3.5 मिमी जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fairphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »