iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन iQOO Z11S लॉन्च कर दिया है।

iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11S में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iQOO Z11S में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • iQOO Z11S में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • iQOO Z11S में 10000mAh की बैटरी आती है।
विज्ञापन

iQOO ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन iQOO Z11S लॉन्च कर दिया है। Z11S में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 10000mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 चिपसेट से लैस किया गया है। यहां हम आपको iQOO Z11S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO Z11S Price

iQOO Z11S के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 yuan (लगभग ₹28,375), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 yuan (लगभग ₹31,215), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2499 yuan (लगभग ₹35,475) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2899 yuan (लगभग ₹41,155) है। यह फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

iQOO Z11S Features & Specifications

iQOO Z11S में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल,20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7500 4nm चिपसेट के साथ Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 8GB/12GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB/512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 10000mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Z11S के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.90 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 8.59 मिमी और वजन 225 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »