Google Play और App Store से हटाया गया Tiktok, सरकार का 59 चीनी ऐप्स बैन करने का फैसला

सरकार ने Apple और Google को नोटिस ज़ारी करते हुए 59 चीनी ऐप्स को हटाने का आदेश दिया है। साथ ही इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और दूरसंचार कंपनियों को भी बैन लागू करने को कहा है। इस लिस्ट का पहला ऐप है Tiktok, जिसे Google Play और App Store दोनों ही जगह से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 30 जून 2020 16:27 IST
ख़ास बातें
  • डाउनलोड डिवाइस में अभी भी काम कर रहा है TikTok
  • सोमवार रात भारत सरकार ने बैन किए 59 चीनी ऐप्स
  • नए यूज़र्स डाउनलोड नहीं कर पाएंगे TikTok

केंद्र सरकार ने बैन किए 59 चीनी ऐप्स

TikTok App को बैन के बाद अब भारत में गूगल प्ले और ऐप स्टोर से भी हटा दिया गया है, जिसके बाद अब नए यूज़र्स TikTok ऐप को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। बता दें, सोमवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने टिकटॉक समेत चीन के 59 ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इन ऐप्स से भारत की संप्रुभता और एकता को एक तरह का खतरा है जिस वजह से ही यह फैसला लिया गया है। सरकार के अनुसार ये सभी ऐप्स यूज़र्स की गोपनियता का उल्लंघन करते हुए उनका निजी डेटा भारत से बाहर भेज रही थे। इस बाबत सरकार ने Apple और Google को नोटिस ज़ारी करते हुए 59 चीनी ऐप्स को हटाने का आदेश दिया है। साथ ही इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और दूरसंचार कंपनियों को भी बैन लागू करने को कहा है। इस लिस्ट का पहला ऐप है Tiktok, जिसे Google Play और App Store दोनों ही जगह से हटा दिया गया है।
 

अब आप चाहकर भी टिकटॉक को डाउनलोड नहीं कर सकते। हालांकि, जिन लोगों ने यह ऐप अपने डिवाइस में पहले से इंस्टॉल की किया हुआ था, उनके फोन में यह अभी भी काम कर रहा है। लेकिन यदि आप किसी कारण इसे अनइंस्टॉल कर देते हैं, तो आप दोबारा टिकटॉक को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
Advertisement

सरकार ने अपने बयान में कहा है कि मंत्रालय ने इन ऐप्स को आईटी एक्ट के सेक्शन 69A के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत लागू करते हुए व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (प्रोसिजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्लॉकिंग ऑफ एक्सेस ऑफ इंफॉर्मेशन बाई पब्लिक) नियम 2009 और खतरों की प्रकृति को देखते हुए 59 ऐप्स को बैन कर दिया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ये ऐप्स कुछ ऐसी गतिविधियों में लगे हुए थे, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते थे।

हालांकि, टिकटॉक के अलावा बैन किए गए दूसरे ऐप्स अभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। Shareit अभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इसी तरह से CamScanner, Shein, और Clash of Kings भी डाउनलोड के लिए फिलहाल उपलब्ध हैं। वहीं, टिकटॉक की तरह कुछ ऐप्स हैं जिन्हें हटा दिया गया है, जैसे Helo App। Likee को अभी भी डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आप बैन हुए ऐप्स के रेगुलर यूज़र्स हैं और आप इनके बाद अन्य विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो Gadgets 360 ने आपके लिए कुछ विकल्प ढूंढ लिए हैं जिन्हें आप इनकी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

बैन होने के पीछे आधिकारिक बयान सुरक्षा और रक्षा पर केंद्रित है, हालांकि यह साफ है कि बैन किए गए 59 चीनी ऐप्स का एक कारण भारत और चीन में बढ़ता तनाव भी है। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि जब टिकटॉक को बैन किया गया हो, इससे पहले भी इस ऐप को बैन किया गया है, लेकिन हर बार इसने वापसी की है। हालांकि, मौज़ूदा परिस्थितियां अलग हैं। इस बार ऐप को वापसी करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगने वाला है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, CamScanner, Likee
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.