'Joker' वायरस सबसे पहले 2017 में सामने आया था। क्विक हिल के मुताबिक, जोकर वायरस डेटा, एसएमएस, कॉन्टेक्ट, डिवाइस इनफॉर्मेशन के साथ-साथ ओटीपी जैसी बेहद संवेदनशील जानकारियों को हथियाता है।
पिछले महीने जून के अंत में भारत सरकार ने TikTok के अलावा 58 चीनी ऐप्स को भारत में बैन घोषित कर दिया था, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल थे।
यह साफ है कि बैन किए गए 59 चीनी ऐप्स का एक कारण भारत और चीन में बढ़ता तनाव भी है। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि जब टिकटॉक को बैन किया गया हो, इससे पहले भी इस ऐप को बैन किया गया है, लेकिन हर बार इसने वापसी की है।
CamScanner Google Play Store से हटा लिया गया है। क्या आपके स्मार्टफोन में भी कैमस्कैनर ऐप इंस्टॉल है? यदि हां तो हमारी आज की यह खबर खास आप लोगों के लिए है।