गूगल आई/ओ 2017: जीमेल एंड्रॉयड व आईओएस पर आया स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर

गूगल पिछले कुछ समय से स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर पर काम कर रही है। और गूगल अलो के बेहतर वर्ज़न से पहले हमें इनबॉक्स बाय जीमेल के साथ इस फ़ीचर की एक झलक देखने को मिली थी। अब, गूगल आई/ओ 2017 में बुधवार को सीईओ सुंदर पिचाई ने ऐलान किया कि स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर को अब जीमेल में जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2017 09:41 IST
ख़ास बातें
  • यह फ़ीचर जीमेल एंड्रॉयड व आईओएस में सबसे पहले अंग्रेजी में आएगा
  • स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर सबसे पहले इनबॉक्स बाय जीमेल व गूगल अलो में दिखा
  • सीईओ सुंदर पिचाई ने इस फ़ीचर का ऐलान किया
गूगल पिछले कुछ समय से स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर पर काम कर रही है। और गूगल अलो के बेहतर वर्ज़न से पहले हमें इनबॉक्स बाय जीमेल के साथ इस फ़ीचर की एक झलक देखने को मिली थी। अब, गूगल आई/ओ 2017 में बुधवार को सीईओ सुंदर पिचाई ने ऐलान किया कि स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर को अब जीमेल में जारी किया जा रहा है।

स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर यूज़र को ईमेल का जल्द जवाब देने का सुझाव देगा। और बुधवार को जारी किया गया यह फ़ीचर जीमेल एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूज़र के लिए रोलआउट किया जाएगा। सबसे पहले इस फ़ीचर को दुनियाभर में अंग्रेजी में और उसके बाद स्पेनिश में जारी किया जाएगा। कंपनी ने खुलासा किया, इसके बाद आने वाले समय में दूसरी भाषाओं के लिए भी सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर में यूज़र को सुझाव देने के लिए मशीन लर्निंग का विकल्प दिया गया है। और जितना ज़्यादा इसका इस्तेमाल किया जाएगा, उतनी बेहतर प्रतिक्रिया मिलेगी। स्मार्ट रिप्लाई आपको मिले ईमेल के आधार पर तीन तरह के जवाब सुझाएगा। अगर आपने एक को चुना, तो आप उसे तुरंत भेज या स्मार्ट रिप्लाई टेक्स्ट को शुरू कर उसे एडिट कर सकते हैं।

गूगल ने आई/ओ 2017 में कई दूसरे ऐलान भी किए। कंपनी ने बताया कि एंड्रॉयड ओएस अब 2 बिलियन से ज़्यादा एक्टिव डिवाइस में मौज़ूद है और गूगल फोटोज को करीब हर महीने 500 मिलियन से ज़्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा एक नया टूल गूगल लेंस भी पेश किया गया। यह एक विज़ुअल रिकग्निशन टू है जिसे सबसे पहले असिस्टेंट और फोटोज़ में जारी किया जाएगा। उसके बाद दूसरे प्रोडक्ट में इसके लिए अपडेट मिलेगा। इसके अलावा आईओएस के लिए गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलने का ऐलान भी हुआ।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.