Google Duo में आया नया फ़ीचर

एंड्रॉयड ओरियो फ़ीचर में एक नया फ़ीचर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है। इस मोड के बारे में इसी साल गूगल आई/ओ डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में इसी साल जानकारी दी थी। अब, यह फ़ीचर आधिकारित तौर पर गूगल डुओ ऐप में जारी कर दिया गया है लेकिन सिर्फ एंड्रॉयड ओरियो यूज़र के लिए।

Google Duo में आया नया फ़ीचर
विज्ञापन
एंड्रॉयड ओरियो फ़ीचर में एक नया फ़ीचर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है। इस मोड के बारे में इसी साल गूगल आई/ओ डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में इसी साल जानकारी दी थी। अब, यह फ़ीचर आधिकारित तौर पर गूगल डुओ ऐप में जारी कर दिया गया है लेकिन सिर्फ एंड्रॉयड ओरियो यूज़र के लिए।  

एंड्रॉयड ओरियो के साथ, गूगल वीडियो और चैट ऐप को मिनीमाइज़ होने पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में प्ले कर सकता है। इस ख़बर की पुष्टि ट्विटर पर गूगल डुओ के टेक्निकल प्रमुख जस्टिन उब्रेति ने की। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड एंड्रॉयड नूगा पर उपलब्ध है। हालांकि यह कुछ ऐप के लिए ही सीमित है।

एंड्रॉयड ओरियो में यह मोड आने के साथ ही जिन ऐप में यह फ़ीचर सपोर्ट करेगा, उस ऐप में यूज़र द्वारा होम बटन दबानवे से पिक्चर-इन-पिक्चर मोड आ जाएगा। ऐप को बंद करने के लिए फ्लोटिंग विंडो को स्क्रीन के नीचे की तरफ़ पुल डाउन कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि, एंड्रॉयड ओरियो डिवाइस चला रहे यूज़र को गूगल डुओ ऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी।

याद दिला दें कि पिक्चर-इन-पिक्चर (पीआईपी) मोड एक नया मल्टी-विंडो मोड है जिसे वीडियो प्लेबैक के लिए सबसे ज़्यादा काम में लाया जा सकता है। अब यूज़र वीडियो कॉलिंग के विंडो का साइज़ तय कर सकते हैं और उसे स्क्रीन पर कहीं भी ले जा सकते हैं। हो सकता है कि यूज़र को वीडियो कॉलिंग के दौरान किसी और शख्स को टेक्स्ट मैसेज भेजने का मन करे या फुर कुछ और करने का, ऐसे में यह फीचर बेहद ही कारगर साबित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android Oreo, Google, Google Duo, Picture in Picture
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »