• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • Google Duo ग्रुप कॉल: एंड्रॉयड, आईफोन और आईपैड पर ग्रुप कॉल करने का तरीका

Google Duo ग्रुप कॉल: एंड्रॉयड, आईफोन और आईपैड पर ग्रुप कॉल करने का तरीका

लॉकडाउन के दौरान 'Work From Home' की जरूरत समझते हुए Google Duo ने हाल ही में ग्रुप कॉल के दौरान सदस्यों की संख्या को 12 तक बढ़ाया है।

Google Duo ग्रुप कॉल: एंड्रॉयड, आईफोन और आईपैड पर ग्रुप कॉल करने का तरीका

Google Duo सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

ख़ास बातें
  • Google Duo पर 12 सदस्य कर सकते हैं ग्रुप कॉल
  • डेस्कटॉप पर नहीं होती गूगल डुओ ग्रुप कॉल
  • COVID-19 लॉकडाउन के चलते बढ़ रहा है ग्रुप कॉलिंग का इस्तेमाल
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown के बाद ग्रुप कॉलिंग मानों एक जरूरत-सी बन गई है। जैसे कि सभी भारतीय लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में बंद हो चुके हैं, ऐसे में सभी लोग अपने दोस्तों, परिवारवालों, ऑफिस के सहकर्मियों से बातचीत करने के लिए टेक्नोलॉजी पर ही निर्भर हैं। कभी समान्य कॉलिंग तो कभी वीडियो कॉलिंग का सहारा लेना पड़ता है। यूं तो कई ग्रुप कॉलिंग ऐप्स उपलब्ध हैं, लेकिन इन सबमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऐप है 'गूगल डुओ'।

COVID-19 कोरोना वायरस की वजह से पूरे देशभर में 21 दिनों तक का लॉकडाउन लागू था, जो कि 14 अप्रैल यानी आज खत्म होने वाला था। लेकिन अब इसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान 'Work From Home' की जरूरत समझते हुए Google Duo ने हाल ही में ग्रुप कॉल के दौरान सदस्यों की संख्या को 12 तक बढ़ाया है। यही नहीं, Google ने यह भी खुलासा किया कि Duo कॉल के दौरान कुछ निर्धारित फोन में ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने का भी काम हो रहा है।

इस लेख में हम आपको Google Duo पर ग्रुप कॉल करने का तरीका बताएंगे। ताकि आप विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जैसे एंड्रॉयड, आईफोन और आईपैड पर ग्रुप कॉल कैसे करना है, ये स्टेप बाय स्टेप सीख सकें।
 

एंड्रॉयड पर कैसे करें Google Duo ग्रुप कॉल?

1. सबसे पहले Google Duo ऐप खोलें, इसे आप एंड्रॉयड पर 'गूगल प्ले स्टोर' से डाउनलोड कर सकते हैं।

2. अब अपने गूगल अकाउंट से Duo में रजिस्टर करें।

3. Google Duo पर ग्रुप बनाने के लिए स्वाइप-अप करें और 'create a group' पर क्लिक करें।

4. अब इसमें आप 11 सदस्यों का चुनाव ग्रुप कॉल के लिए कर सकते हैं।

5. जिन भी कॉन्टेक्ट को आप ग्रुप में शामिल करना चाहते हैं, उनका नाम सर्च बार में सर्च करके एड कर सकते हैं।

6. कॉन्टेक्ट चुनने के बाद 'Next' पर क्लिक करें और फिर ग्रुप को कोई नाम दें।

7. ग्रुप बनने के बाद आपको 'Start' बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद ग्रुप कॉल शुरू हो जाएगी।

8. अगली बार जब भी आप Duo App को खोलेंगे, तो आसानी से इस ग्रुप को एक्सेस कर सकते हैं।
 

iPhone या फिर iPad पर कैसे करें Google Duo ग्रुप कॉल?

1. सबसे पहले Google Duo ऐप खोलें, इसे आप 'ऐप स्टोर' से डाउनलोड कर सकते हैं।

2. अब अपने गूगल अकाउंट से Duo में रजिस्टर करें।

3. एंड्रॉयड की तरह ऐप्पल में भी ग्रुप बनाने के लिए Google Duo पर स्वाइप-अप करें।

4. अब create a group' पर क्लिक करें। इसमें ग्रुप कॉल के लिए 11 सदस्यों का चुनाव करें।

5. जिस भी कॉन्टेक्ट को आप ग्रुप में शामिल करना चाहते हैं, उनका नाम सर्च बार में सर्च करके ग्रुप में एड करें।

6. कॉन्टेक्ट चुनने के बाद 'Next' पर क्लिक करें और फिर ग्रुप को कोई नाम दें।

7. ग्रुप बनने के बाद 'Video Call' बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद ग्रुप कॉल शुरू हो जाएगी।

8. अगली बार जब भी आप Duo app को खोलेंगे, तो आसानी से इस ग्रुप को एक्सेस कर सकते हैं।
 

डेस्कटॉप पर कैसे करें Google Duo ग्रुप कॉल?

दुर्भाग्यवश, आप वेब के जरिए Google Duo ग्रुप कॉल नहीं कर सकते। अगर आप किसी एक यूज़र को वीडियो या फिर वॉयस कॉल करना चाहते हैं, तो ब्राउज़र पर जाकर रजिस्टर करें और अपना नंबर वेरिफाई करवाएं। यह सब करने के बाद आपके कॉन्टेक्ट्स में एक्टिव Google Duo यूज़र दिखने लगेंगे, जिसे भी आप वीडियो व ऑडियो कॉल करना चाहते हैं, उन्हें सिलेक्ट करें और कॉल बटन पर क्लिक कर दें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »