Jio Phone में आया गूगल असिस्टेंट का स्पेशल एडिशन

जियो फोन के लिए गूगल असिस्टेंट का एक स्पेशल वर्ज़न जारी किया गया है। ऐसा पहली बार है जब इंटरनेट दिग्गज का एआई-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट, किसी फ़ीचर फोन में आएगा। jio Phone के लिए यह दूसरा डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2017 18:07 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन के लिए गूगल असिस्टेंट हिंदी और अंग्रेजी में काम करता है
  • यह सर्च रिज़ल्ट, म्यूज़िक प्ले और टेक्स्ट भेज सकता है
  • पहली बार किसी फ़ीचर फोन में गूगल असिस्टेंट दिया गया है
जियो फोन के लिए गूगल असिस्टेंट का एक स्पेशल वर्ज़न जारी किया गया है। ऐसा पहली बार है जब इंटरनेट दिग्गज का एआई-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट, किसी फ़ीचर फोन में आएगा। jio Phone के लिए यह दूसरा डिजिटल वॉयस असिस्टेंट है। हालांकि, 4जी क्षमता वाले हैंडसेट में पहले से एक असिस्टेंट पहले से प्री-लोड आता है जो वॉयस कमांड ले सकता है। जियो फोन के लिए गूगल असिस्टेंट वर्ज़न अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगा और यह वॉयस सर्च संबंधी पूछताछ पर प्रतिक्रिया देगा।


Advertisement
Google for India इवेंट में दिखाए गए डेमो में, गूगल असिस्टेंट जियो फोन का ऐलान किया गया। गूगल ने दिखाया कि इसका सॉफ्टवेयर सर्च रिज़ल्ट, म्यूज़िक प्ले कनरे और टेक्स्ट भेजने समेत सभी वॉयस कमांड पर काम कर सकेगा। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि सॉफ्टवेयर को हैंडसेट के लिए कब रिलीज़ किया जाएगा या फिर क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट कब आएगा।
 
गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर ने बताया, ''चाहें एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो या जियो फोन, गूगल असिस्टेंट कॉल करने, टेक्सट, म्यूज़िक और वीडियो प्ले करने समेत दूसरे ऐप को एक्सेस करने में मदद कर सकता है। ''
Advertisement

( जियो फोन (Jio Phone) का रिव्यू )

जियो फोन के फ़ीचर और स्पेसिफिकेसन की बात करें तो, एक सिम वाले जियो फोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement


जियोफोन में वॉयस सर्मथित जियो असिस्टेंट मौज़ूद है। इसकी मदद से आप ऐप खोल पाएंगे। गूगल पर सर्च कर सकेंगे। और बोलकर एसएमएस भी कंपोज कर पाएंगे। यह अंग्रेजी और हिंदी में काम करेगा। JioPhone का इस्तेमाल आप मीडिया प्रोजेक्शन के लिए कर सकते हैं। आप जियोमीडियाकेबल की मदद से फोन को टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे। इसमें 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Assistant, Jio Phone, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.