• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गूगल एंड्रॉयड ऐप में आया 'ऑफलाइन सर्च' फ़ीचर, कमज़ोर नेटवर्क में आएगा काम

गूगल एंड्रॉयड ऐप में आया 'ऑफलाइन सर्च' फ़ीचर, कमज़ोर नेटवर्क में आएगा काम

गूगल एंड्रॉयड ऐप में आया 'ऑफलाइन सर्च' फ़ीचर, कमज़ोर नेटवर्क में आएगा काम
ख़ास बातें
  • ऐप में कमज़ोर कनेक्टिविटी इलाके के हिसाब से एक काम का फ़ीचर लाया गया
  • अगर यूज़र ऑफलाइन है तो गूगल ऐप सर्च कीवर्ड को स्टोर कर लेगा
  • कनेक्शन फिर से मिल जाने के बाद सर्च रिज़ल्ट गूगल पर दिखने लगेंगे
विज्ञापन
गूगल एंड्रॉयड ऐप में कमज़ोर कनेक्टिविटी इलाके के हिसाब से एक काम का फ़ीचर लाया गया है। ताज़ा अपडेट ऑफलाइन सर्च फ़ीचर का है। इसकी मदद से यूज़र कमज़ोर डेटा कनेक्शन होने की स्थिति सर्च को स्टोर कर सकेंगे। अगर यूज़र ऑफलाइन है तो गूगल ऐप सर्च कीवर्ड को स्टोर कर लेगा। कनेक्शन फिर से मिल जाने के बाद सर्च रिज़ल्ट गूगल पर दिखने लगेंगे।

मान लीजिए कि आप कमज़ोर कनेक्टिविटी वाले इलाके में है और किसी चीज के बारे में गूगल पर सर्च नहीं कर पा रहे हैं। कमज़ोर कनेक्टिविटी के कारण गूगल कई बार कोई रिज़ल्ट नहीं दिखाता है, या बार-बार पेज डाउनलोड करने की कोशिश करता है। ऐसी स्थिति में आप सर्च करने का विचार छोड़ देते हैं। कनेक्टिविटी मिल जाने के बावजूद इसके बारे में भूल जाते हैं। इस परिस्थिति से बचाने के लिए गूगल ऑफलाइन सर्च फ़ीचर अब सर्च किए गए कीवर्ड को स्टोर कर लेगा। यह नए सेक्शन मैनेज सर्चेज में स्टोर होगा। आप जैसे ही ऑनलाइन आएंगे, गूगल ऐप अपने आप ही आखिरी कीवर्ड को सर्च कर लेगा।

गूगल ने बताया, "गूगल ऐप अब बैकग्राउंड में जांचता रहेगा कि कनेक्शन कब उपलब्ध हुआ है। जांच करने के बाद आपको सर्च रिजल्ट दिखा देगा।" अब ऐप आपको नोटिफिकेशन भेजेगा कि आपका सर्च रिज़ल्ट मिल गया है। और यह ऐप में डिस्प्ले होगा।

जैसा कि हमने आपको बताया कि अब गूगल ऐप में नया मैनेज सर्चेज टैब होगा। यूज़र यहां से अपने ऑफलाइन सर्च कीवर्ड को मैनेज कर पाएंगे। गूगल का दावा है कि नए सर्च पैटर्न से डेटा खपत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह फ़ीचर गूगल ऐप के लेटेस्ट 6.9.37 वर्ज़न में उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Search, Google Offline Search, Apps, Android

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »