Gmail में आया यह नया फीचर यूज़र को आ सकता है पसंद

Gmail ऐप में यूज़र को अब पहले से अलग अनुभव मिलने जा रहा है। Gmail ने नया फीचर जारी किया है...

Gmail में आया यह नया फीचर यूज़र को आ सकता है पसंद

Gmail में आया यह नया फीचर

विज्ञापन
Gmail ऐप में यूज़र को अब पहले से अलग अनुभव मिलने जा रहा है। Gmail  ने नया फीचर जारी किया है, जिससे यूज़र कस्टमाइज़ एक्सन को लेफ्ट और राइट स्वाइप के ज़रिए कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट वर्ज़न 8.5.20 के साथ इसे देखा गया है। Gmail यूज़र को पहले जहां डिफॉल्ट तौर पर एक्शन करने पड़ते थे, अब इसमें लेफ्ट, राइट स्वाइप की सुविधा मिलेगी।

यह डिवेलपमेंट सबसे पहले एंड्रॉयड पुलिस ने देखा है और दावा किया है कि यह लेटेस्ट अपडेट के साथ आया है। यह 30 मई को रोल आउट होना शुरू हुआ है। स्वाइप के लिए यूज़र को सेटिंग - जनरल - स्वाइप में जाना होगा। मेन्यु में यूज़र आर्काइव, डिलीट, मार्क एज रीड/अनरीड, मूव टू और स्नूज़ के विकल्प चुन पाएंगे। साथ ही यूज़र स्वाइप से होने वाले एक्शन को डीएक्टीवेट भी कर सकते हैं। एक बार इसे डन करने के बाद सभी ऐप पर यह एक्शन लागू हो जाएगा।

हालांकि, एंड्रॉयड यूज़र के लिए Gmail अलग से इसका ज़िक्र नहीं करता लेकिन अपग्रेड में कुछ बग फिक्स किए गए हैं व यह सुधार के साथ आया है। इसी साल अप्रैल में Gmail ने बड़े अपडेट का ऐलान किया था, जिसमें डिज़ाइन भी शामिल था। यह बदलाव 5 साल बाद सामने आया है। अपडेट ऐप में ईमेल शॉर्टकट, स्मार्ट रिप्लाई, नज फॉर रिप्लाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूज़र फयदा उठा पाएंगे कॉन्फीडेंशियल मोड, नेटिव ऑफलाइन मोड का भी। ऐलान के बाद जुलाई महीने में सभी यूज़र तक इसके आ जाने की चर्चा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gmail, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  4. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  5. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  6. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  7. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  8. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  9. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  10. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »