अब इस ऐप में आया UPI के ज़रिए पैसे भेजने का फीचर

FreeCharge ने गुरुवार को ऐप में यूपीआई सपोर्ट का ऐलान किया है। यानी, अब यूज़र FreeCharge में यूपीआई पेमेंट सेवा के माध्यम से पैसे भेज पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 मार्च 2018 11:28 IST
ख़ास बातें
  • FreeCharge ने ऐप में यूपीआई सपोर्ट का विकल्प दिया
  • यूपीआई पेमेंट सेवा के माध्यम से अब पैसे भेज पाएंगे ऐप यूज़र
  • कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप ने दी थी यूपीआई फीचर की सुविधा
FreeCharge  ने गुरुवार को ऐप में यूपीआई सपोर्ट का ऐलान किया है। यानी, अब यूज़र FreeCharge में यूपीआई पेमेंट सेवा के माध्यम से पैसे भेज पाएंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले व्हाट्सऐप ने यूपीआई फीचर की सुविधा यूज़र को दी थी। @freecharge UPI ID का इस्तेमाल कर अब ऐप के यूज़र पैसे भेज भी पाएंगे और मंगवा भी पाएंगे। यूज़र इसमें अपना बैंक एकाउंट जोड़ पाएंगे और सिंगल यूपीआई आईडी के ज़रिए पैसों का लेन-देन संभव होगा। बता दें कि इस दिशा में पेटीएम और मोबीक्विक काफी पहले कदम बढ़ा चुके हैं और यूज़र को यूपीआई पेमेंट की सेवा काफी समय से दे रहे हैं।

फ्रीचार्ज एकाउंट पर अपना नंबर वेरिफाय कर आप यूपीआई सेवा का लाभ उठा सकते हैं। बाद में अगर आपने यूपीआई पिन सेट नहीं किया है तो करना होगा। यह प्रक्रिया काफी हद तक पेटीएम ऑफर जैसी ही है। फिलहाल फ्रीचार्ज में दी गई यूपीआई सेवा का लाभ एंड्रॉयड यूज़र ही उठा सकते हैं। आईओएस के लिए यह कुछ हफ्तों के भीतर जारी किया जाएगा।

ऐप में दिए गए यूपीआई पेमेंट फीचर से आप किसी बैंक में तत्काल लेनदेन कर पाएँगे। लेन-देन को 4 से 6 डिजिट के यूपीआई पिन से सुरक्षित बनाया गया है। ऐप मोबाइल नंबर भी ओटीपी भेजकर वेरिफाय करता है।

फ्रीचार्ज के सीईओ संग्राम सिंह ने बताया, ''यूपीआई सेवा के साथ हमने डिजिटल लेनदेन को सहज बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। यूपीआई का माध्यम पेमेंट करने के लिए तेज़ी से स्वीकार्य हुआ है। हम इस डिजिटल पेमेंट सेवा का लाभ अपने सभी ग्राहकों तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध हैं।'' नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के फरवरी में जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक यूपीआई से अब तक 17 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन हो चुका है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FreeCharge UPI, FreeCharge, BHIM UPI, UPI, India, Apps, Android, Apple
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.