• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter नहीं रहेगा फ्री, Elon Musk का बड़ा ऐलान अब यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे!

Twitter नहीं रहेगा फ्री, Elon Musk का बड़ा ऐलान अब यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे!

इस सप्ताह के शुरू में न्यूयॉर्क में सोमवार को एनुअल मेट गाला में मस्क ने ट्विटर को इतना ट्रांसपेरेंट बनाने की भी बात की थी कि कैसे ट्वीट्स को प्रमोट दिया जाता है या डिमोट किया जाता है।

Twitter नहीं रहेगा फ्री, Elon Musk का बड़ा ऐलान अब यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे!

टेस्ला सीईओ Elon Musk बीते माह से ट्विटर में बदलाव को लेकर सुझाव दे रहे हैं।

ख़ास बातें
  • टेस्ला सीईओ मस्क बीते माह से ट्विटर में बदलाव को लेकर सुझाव दे रहे हैं।
  • Elon Musk ने ट्विटर को इतना ट्रांसपेरेंट बनाने की भी बात की थी।
  • मस्क ने ट्विटर ब्लू प्रीमियम मेंबरशिप सर्विस में बदलाव का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला (Tesla) के फाउंडर और सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा जब से ट्विटर खरीदने की बात हुई है तब से यह बात सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी हुई है। एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने की डील 44 बिलियन डॉलर में हुई है। अब मंगलवार को एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि Twitter सामान्य यूजर्स के लिए हमेशा फ्री रहेगा, लेकिन कर्मशियल और सरकारी यूजर्स के लिए थोड़ा चार्ज लिया जा सकता है। मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पहुंच को अधिकतर लोगों तक बढ़ाना चाहते हैं।

मस्क ने ट्वीट में कहा कि 'कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा, लेकिन कर्मशियल/सरकारी यूजर्स के लिए शायद थोड़ी सी फीस लग सकती है।'

टेस्ला सीईओ मस्क बीते माह से ट्विटर में बदलाव को लेकर सुझाव दे रहे हैं। हाल ही में कंपनी पर अधिग्रहण करने के बाद मस्क ने कहा कि वह नए फीचर्स के साथ प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाना चाहते हैं, ट्रस्ट बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम में ओपन सोर्स बनाना चाहते हैं, स्पैम बॉट्स को खत्म करना चाहते हुए सभी को ऑथेंटिकेट करना चाहते हैं। बीते महीने, ट्विटर के साथ डील करने से पहले ही, मस्क ने ट्विटर ब्लू प्रीमियम मेंबरशिप सर्विस में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया, जिसमें कीमत घटाना भी शामिल था।

आपको बता दें कि इस सप्ताह के शुरू में न्यूयॉर्क में सोमवार को एनुअल मेट गाला में मस्क ने ट्विटर को इतना ट्रांसपेरेंट बनाने की भी बात की थी कि कैसे ट्वीट्स को प्रमोट दिया जाता है या डिमोट किया जाता है। इसके साथ ही इसके सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक तौर से आलोचना के लिए उपलब्ध बनाना चाहते हैं।

आपको बता दें कि वर्तमान में ट्विटर के वर्तमान सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) के पद पर भी शंका बनी हुई है। जैक डोर्सी (Jack Dorsey) द्वारा 16 सालों बाद इस पद को छोड़ने के बाद पराग ने सीईओ की कमान संभाली ली और कंपनी की खरीद तक सीईओ के पद पर काबिज हैं। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर के लिए सीईओ बदलने वाला है। यहां तक कि मस्क ने नए सीईओ का नाम भी तय कर लिया है, लेकिन नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Fee For Twitter, Elon Musk
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »