Facebook के इस नोटिफिकेशन से मिलेगा छुटकारा

Facebook इस्तेमाल करते हुए किसी नए दोस्त एड करने पर 'नाउ कनेक्टिड ऑन मैसेंजर' जैसा गैर-ज़रूरी नोटिफिकेशन आता है...

Facebook के इस नोटिफिकेशन से मिलेगा छुटकारा

Facebook

ख़ास बातें
  • Facebook में नहीं मिलेगा अब मैसेंजर जॉइन करने वाला नोटिफिकेशन
  • इसे बंद करने की तैयारी कर चुकी है फेसबुक
  • एलर्ट कम से कम उन यूज़र को नहीं मिलेंगे जो इसे नहीं देते हैं रिस्पॉन्स
विज्ञापन
Facebook इस्तेमाल करते हुए किसी नए दोस्त एड करने पर 'नाउ कनेक्टिड ऑन मैसेंजर' जैसा गैर-ज़रूरी नोटिफिकेशन आता है। Facebook इसे बंद करने की तैयारी कर चुकी है। शुरुआती तौर पर कंपनी ने बताया है कि ये एलर्ट कम से कम उन यूज़र को नहीं मिलेंगे, जो इन्हें देखकर चैटिंग करना शुरू नहीं करते। Facebook को यह एहसास हो गया है कि नए दोस्तों को एड करने के बाद आने वाला यह नोटिफिकेशन लोगों को 'परेशान' करता है। Facebook का कहना है कि वह इस तरह के नोटिफिकेशन को सुविधाजनक और इस्तेमाल के लायक बनाने पर काम कर रही है। बता दें कि इसे टेकक्रंच ने रिपोर्ट किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook के प्रवक्ता ने टेककंच्र को बताया, ''हमने पाया है कि कुछ लोगों को मैसेंजर जॉइन करने वाला नोटिफिकेशन अच्छा लगता है। इसलिए मशीन लर्निंग के सहारे हम इसे उन्हीं लोगों को भेजेंगे, जिन्हें यह सुविधाजनक लगता है। और वे लोग, जो यह नोटिफिकेशन पाकर उस दोस्त से चैट करना शुरू कर देते हैं।
हम लोगों के फीडबैक का सम्मान करते हैं, क्योंकि इससे हमें अपने उत्पाद को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।''

इस तरह मशीन लर्निंग की मदद से ऐसी सुविधा दी जाएगी कि नोटिफिकेशन उन्हीं को मिले, जिन्हें यह मुफीद लगता है।
इसके अलावा Facebook ने उस समस्या का भी संज्ञान लिया, जिसमें एक बग के चलते लोगों की पोस्ट पब्लिक हो जाने की शिकायत मिली थी।

फेसबुक के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर एरिन एगान ने एक बयान में कहा, ''कंपनी ने एक बग की पड़ताल की है, जिससे पोस्ट निजी से अपने आप सार्वजनिक विकल्प पर हो जाती हैं।'' यानी अगर आपने फेसबुक पर कोई पोस्ट 'निजी' सेटिंग के साथ पोस्ट किया है, तो वह अपने आप 'पब्लिक' हो जाएगा और हर कोई उसे देख पाएगा।   

फेसबुक ने बताया कि पीड़ित यूज़र को 18 मई से लेकर 27 मई तक इसका सामना करना पड़ा है। इससे यूज़र को 'स्पेसिफिक यूज़र' व 'सिर्फ फ्रेंड्स' के बजाय सार्वजनिक तौर पर अपनी पोस्ट दिखने की शिकायत मिली। फेसबुक का कहना है कि उसने 22 मई को इन दिक्कतों को सुधार दिया है लेकिन वह सभी यूज़र की पोस्ट में यह सेटिंग बदलने में सक्षम नहीं है। इसलिए कंपनी ने यूज़र को नोटिफिकेशन भेजकर 'पब्लिक' विकल्प को बदलने की चेतावनी दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apps, Social, Facebook, Messenger
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  2. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  3. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  4. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  5. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  6. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  7. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  8. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  9. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »