Facebook Messenger ने बदले मैसेज फॉरवर्ड करने के नियम, अब एक बार में...

Facebook Messenger ने व्हाट्सऐप की तर्ज पर फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्डिंग प्रक्रिया पर लिमिट लगा दी है। अब आप एक समय में केवल 5 ही लोगों व ग्रुप पर एक मैसेज को फॉरवर्ड कर सकेंगे।

Facebook Messenger ने बदले मैसेज फॉरवर्ड करने के नियम, अब एक बार में...

ज्यादा लोगों को मैसेज फॉरवर्ड करने पर दिखेगा “forwarding limit reached” नोटिफिकेशन

ख़ास बातें
  • Facebook Messenger ने गलत जानकारियों को रोकने के लिए उठाया कदम
  • जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए मैसेंजर ज़ारी करेगा फॉरवर्डिंग लिमिट
  • फेसबुक मैसेंजर ने हाल ही में पेश किया था प्राइवेसी फीचर
विज्ञापन
Facebook Messenger ने व्हाट्सऐप की तर्ज पर फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्डिंग प्रक्रिया पर लिमिट लगा दी है। अब आप एक समय में केवल 5 ही लोगों व ग्रुप पर एक मैसेज को फॉरवर्ड कर सकेंगे। साल 2018 में फेसबुक भारत में WhatsApp के लिए ऐसा ही फॉरवर्डिंग लिमिट लेकर आया था, जिसका विस्तार पिछले साल जनवरी में ग्लोबल मार्केट में भी किया गया था। हालांकि, अप्रैल में व्हाट्सऐप ने मैसेज फॉरवर्ड करने के नियमों में बदलाव करते हुए ऐलान किया कि अब यूज़र्स एक समय में एक ही चैट पर फ्रिक्वेंटली फारवर्ड मैसेज को फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा मैसेंजर ऐप ने भी हाल ही में iOS डिवाइस के लिए नया प्राइवेसी फीचर लेकर आया है।

Messenger में फॉरवर्डिंग लिमिट के बाद से अब आप किसी भी मैसेज को एक समय में केवल पांच लोगों व ग्रुप को ही फॉरवर्ड कर पाएंगे। यदि आप पांच लोगों से ज्यादा लोगों को अपनी फॉरवर्ड लिस्ट में शामिल करने की कोशिश करेंगे, तो ऐप आपको एक नोटिफिकेशन दिखाएगा, जिस पर लिखा होगा “forwarding limit reached।”

मैसेंजर प्राइवेसी एंड सेफ्टी, प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर Jay Sullivan ने एक ब्लॉग पोस्ट में गुरुवार को लिखा, (अनुवादित) "फॉरवर्डिंग लिमिट वायरल गलत जानकारियों व हानिकारक कॉन्टेंट के प्रसार को कम करने का एक प्रभावी तरीका है, इस तरह की जानकारियां वास्तविक दुनिया को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती हैं।"

आपको बता दें, इस फीचर की जानकारी पहले मार्च में सामने आई थी, जब यह शुरुआती टेस्टिंग की स्टेज पर था। लेकिन अब फेसबुक ने मैसेंजर पर फॉरवर्डिंग लिमिट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसे फेज़ मैनर में ज़ारी किया जाएगा।

फॉरवर्ड मैसेज लिमिट के अलावा, व्हाट्सऐप टीम भी अपने प्लेटफॉर्म पर फ्रिक्वेंट फारवर्ड मैसेज पर सीमा लगाने की कोशिश कर रही है। पिछले साल व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए Frequently Forwarded मैसेज का लेबल रोलआउट किया था। वहीं, इस साल अप्रैल में व्हाट्सऐप ने फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज पर सीमा लगा दी थी, जिसके तहत यूज़र्स एक बार में किसी फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज को एक शख्स को ही भेज सकते हैं।

गौरतलब है कि जुलाई में फेसबुक मैसेंजर ने App Lock के साथ अपडेट प्राप्त किया था, जिसमें यूज़र्स ऐप को अनलॉक करने के लिए बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट या फिर फेशियल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook Messenger, Messenger app, Messenger, Facebook

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »