फेसबुक मैसेंजर में छिपा हुआ है एक फुटबॉल गेम, ऐसे खेलें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जून 2016 22:05 IST
यूईएफए यूरो 2016 चैंपियनशिप को सेलिब्रेट करने के लिए, फेसबुक ने एक नया फुटबॉल (सॉसर) गेम को ईस्टर एग की तरह मैसेंजर ऐप में शामिल किया है। कीपीअप नाम के इस छिपे हुए गेम को यूज़र द्वारा फुटबॉल इमोजी एंटर करने पर शुरू होता है।

इस गेम को एक्टिवेट करने के लिेए, यूज़र को अपने एंड्रॉयड व आईओएस फेसबुक मैसेंजर के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने की जरूरत है। इसके बाद, फेसबुक मैसेंजर ऐप में किसी कनवर्सेशन में फुटबॉल इमोजी भेजें। इमोज़ी को भेजने के बाद इस पर टैप करें और इसके बाद मैसेंजर पर अपनेआप गेम खुल जाएगा। इस गेम में चैलेंज इस बात का है कि फुटबॉल को जमीन पर टच होने से बचाना होगा। यह गेम आपके बेस्ट स्कोर को अगली बार इमोजी भेजने पर दिखाएगा और आप इसे रीप्ले कर सकते हैं।

गेम का इंटरफेस बहुत आसान है, व्हाइट स्क्रीन पर बॉल बाउंस करती है और लेवल आगे बढ़ने के साथ ही गेम थोड़ा कठिन होता जाता है। यूज़र गेम को आसानी से बंद कर सकते हैं और जब चाहें तब अपने कनवर्सेशन में वापस आ सकते हैं। हालांकि, फोन में गेम को पॉज करने का विकल्प नहीं है इसलिए आपको चैट करने के लिए गेम को खत्म करना होगा।

फेसबुक ने मार्च में भी इसी तरह का मैसेंजर बास्केटबॉल गेम शुरू किया था। यह गेम भी फुटबॉल गेम की तरह ही एक्टिवेट होता था बस यूज़र को बास्केटबॉल इमोज़ी से शुरुआत करनी होती थी। फेसबुक ने दावा किया था कि इस गेम को सिर्फ एक हफ्ते में 300 मिलियन बार खेला गया था।
Advertisement

हाल ही में एंड्रॉयड फेसबुक मैसेंजर में एसएमएस सपोर्ट जारी किया गया था। एसएमएस को मैसेंजर से कनेक्ट कर टेक्स्ट मैसेज में फेसबुक स्टिकर, फोटो, वीडियो और ऑडियो भी भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा हाल ही में फेसबुक मैसेंजर में 1,500 नए इमोज़ी शामिल किए गए थे। इन इमोज़ी में महिलाओं को अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाया गया था। फेसबुक नए गेम को सभी यूज़र को दुनियाभर के यूज़र के लिए जारी कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.