• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक मैसेंजर पर आए 1,500 नए इमोजी, महिलाओं के लिए बनाया गया है कुछ खास

फेसबुक मैसेंजर पर आए 1,500 नए इमोजी, महिलाओं के लिए बनाया गया है कुछ खास

फेसबुक मैसेंजर पर आए 1,500 नए इमोजी, महिलाओं के लिए बनाया गया है कुछ खास
विज्ञापन
फेसबुक ने मैसेंजर के लिए नए इमोजी लॉन्च किए हैं। कंपनी ने महिलाओं की बेहतर छवि  और अलग-अलग स्किन टोन सहित करीब 1500 नए इमोजी पेश किए हैं। इस अपडेट से पहले फेसबुक पर डिफॉल्ट यलो स्किन टोन के साथ बेसिक इमोजी का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, अब कंपनी ने यूनिकोड कॉन्जोर्टियम द्वारा अप्रूव किए गए अलग-अलग स्किन टोन वाले इमोजी भी शामिल कर दिए हैं। यूनीकोड कॉन्जोर्टियम स्टैंडर्ड इमोजी के डेवलेपमेंट की देखरेख करने वाली अथॉरिटी है।

नए इमोजी में महिलाओं को पहले से बेहतर तरह से दिखाया गया है और नए सेट में फीमेल पुलिस ऑफिसर, रनर, पेडेस्ट्रियन, सर्फर, स्विमर और कई दूसरे इमोजी भी शामिल हैं। इसके अलावा मैसेंजर में अब रेड सिर के साथ नए इमोजी भी आ गए हैं। फेसबुक का कहना है कि भविष्य में ऐसे ही और इमोजी शामिल किए जाएंगे।

स्किन टोन फीचर से अब यूजर परफॉर्मेंस के हिसाब से स्किन टोन का चुनाव किया जा सकता है। इसमें यलो के अलावा पांच दूसरे विकल्प मौजूद हैं। एक बार सिलेक्ट करने पर स्किन टोन अपने आप डिफॉल्ट सेट हो जाएगी। हालांकि, यूजर किसी भी समय सेटिंग में जाकर अपने हिसाब से स्किन टोन बदल सकते हैं। सभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद मैसेंजर में बायीं तरफ अब एक इमोजी पिकर विकल्प आएगा और रेगुलर व इमोजी कीबोर्ड के बीच बेहतर टॉगल भी हो सकेगा।

इसके अलावा फेसबुक ने एक और स्वागत योग्य बदलाव किया है। फेसबुक ने अपने सभी प्लेटफॉर्म पर स्टैंडर्ड इमोजी पेश किए हैं। एक फेसबुक पोस्ट पर कहा गया, ''मैसेंजर स्टैंडर्ड इमोजी का नया सेट जारी कर रहा है इससे अब आप इस बात को लेकर निश्चिंत रहेंगे कि आपने सही मैसेज भेजा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने किस इमोजी का चुनाव किया है, यह सभी मैसेंजर यूजर को एक जैसा ही दिखेगा, चाहें यूजर एंड्रॉयड, आईओएस या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर क्यों ना हो। दूसरे शब्दों में कहें तो अब किसी कोभी टूटे हुए ब्लैक बॉक्स नहीं दिखेंगे।''

फेसबुक ने खुलासा किया कि मोबाइल के जरिए मैसेंजर से भेजे जाने वाले 10 प्रतिशत मैसेज इमोजी ही होते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Messenger, Facebook Messenger, emojis

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »