• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • क्या आप फेसबुक के इस छिपे हुए इनबॉक्स के बारे में जानते हैं?

क्या आप फेसबुक के इस छिपे हुए इनबॉक्स के बारे में जानते हैं?

क्या आप फेसबुक के इस छिपे हुए इनबॉक्स के बारे में जानते हैं?
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को दुनिया भर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। आज फेसबुक हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। फेसबुक पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ जुड़ने के लिए हम मैसेज भी खूब करते हैं। फेसबुक पर रीसेंट, अनरीड, रीड, स्पैम और आर्काइव मैसेज के साथ-साथ हमें 'other' इनबॉक्स का विकल्प भी दिखता है। 'other' में जाने पर हमें कई स्पैम मैसेज मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फेसबुक पर अब एक नया छिपा हुआ इनबॉक्स भी है। जी हां, फेसबुक का यह छिपा हुए इनबॉक्स फिल्टर मैसेज के नाम से दिखता है।

फेसबुक का यह इनबॉक्स ऐप के साथ-साथ डेस्कटॉप वर्जन पर भी उपलब्ध है। डेस्कटॉप पर यह इनबॉक्स, मैसेज बॉक्स पर क्लिक करने के बाद दिखता है जबकि मोबाइल ऐप, फेसबुक मैसेंजर ऐप पर भी आप इस फिल्टर इनबॉक्स को देख सकते हैं।

फेसबुक पर अनजान लोगों के मैसेज ऑटोमैटिक स्पैम फिल्टर में चले जाते हैं। आपके दोस्तो और परिवार के मैसेज आप या तो इनबॉक्स या फिर 'other' इनबॉक्स में देख सकते हैं।

ऐसे आप देख पाएंगे फिल्टर मैसेज इनबॉक्स
फेसबुक मैसेंजर पर  सेटिंग में जाकर  'People' पर क्लिक कर 'मैसेज रिक्वेस्ट' का विकल्प दिखेगा। आपको इसके ठीक नीचे 'See filtered requests' का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक कर फेसबुक पर मिले इन मैसेज को आप देख सकेंगे।
 

डेस्कटॉप पर मैसेज टैब में जाने पर ऊपरी बायें कोने में 'More' को एक्सपेंड करने पर भी फेसबुक का यह इनबॉक्स देखा जा सकता है। इसी तरह मोबाइल पर किसी ब्राउजर में मैसेज विकल्प में सबसे नीचे 'See Filtered Messages' के तौर पर देख सकते हैं। हालांकि, इस विकल्प में मिले अधिकतर मैसेज स्पैम ही होते हैं।

लेकिन आपको इस फिल्टर मैसेज विकल्प में फेसबुक पर आपको खोज रहे आपके पुराने दोस्त, पड़ोसी या आपके परिवार के सदस्य के मैसेज भी दिख सकते हैं। फेसबुक ने इस विकल्प को कभी सार्वजनिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है इसलिए फेसबुक के इस छिपे हुए इनबॉक्स को कम यूजर ही जानते हैं।

आप भी फेसबुक के इस फिल्टर इनबॉक्स को फेसबुक ने भले ही यूजर की परेशानी कम करने के लिए शुरू किया हो लेकिन किसी महत्वपूर्ण यूजर से मिले जरूरी मैसेज के इस छिपे हुए इनबॉक्स में जाने से फेसबुक यूजर को निश्चित तौर पर परेशानी उठानी पड़ सकती है।

मेरी तरह अगर आपने भी अभी तक फेसबुक के अपने फिल्टर इनबॉक्स को नहीं देखा है तो जरूर जांच लें। हो सकता है फिल्टर बॉक्स में आपको कोई जरूरी मैसेज मिल जाए जो इस छिपे हुए इनबॉक्स ने आपसे छिपाकर रखा हो।

फेसबुक पर पहले से साधारण इनबॉक्स के अलावा मैसेज रिक्वेस्ट, आर्काइव मैसेज, अनरीड मैसेज और स्पैम मैसेज जैसे इनबॉक्स भी मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , facebook, facebook messages, Facebook Messenger, hidden inbox
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »