TikTok पर 600 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा, यूजर्स का डेटा चीन भेजने का आरोप

TikTok ने स्वीकार किया कि कुछ यूरोपीय यूजर्स का डेटा चीन में स्टोर किया गया था, लेकिन कंपनी का दावा है कि उसने यह डेटा अब हटा दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2025 21:13 IST
ख़ास बातें
  • TikTok ने स्वीकारा कि कुछ यूरोपीय यूजरडेटा चीन में स्टोर किया गया था
  • लेकिन कंपनी का दावा है कि उसने यह डेटा अब हटा दिया है
  • कंपनी इस फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कह रही है

Photo Credit: Reuters

यूरोपीय संघ ने TikTok पर 600 मिलियन डॉलर (लगभग 507 करोड़ रुपये) का भारी जुर्माना लगाया है। आयरलैंड की डेटा प्रोटेक्शन कमिशन (DPC) द्वारा की गई चार साल की जांच में पाया गया कि TikTok ने यूरोपीय यूजर्स का निजी डेटा चीन में ट्रांसफर किया, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में पड़ी। 

TikTok ने स्वीकार किया कि कुछ यूरोपीय यूजर्स का डेटा चीन में स्टोर किया गया था, लेकिन कंपनी का दावा है कि उसने यह डेटा अब हटा दिया है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने कभी भी चाइनीज अधिकारियों के साथ यूरोपीय यूजर्स का डेटा शेयर नहीं किया है और वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी। 

DPC ने TikTok को छह महीने के भीतर अपनी डेटा प्रोसेसिंग प्रैक्टिस को यूरोपीय यूनियन के नियमों के अनुरूप लाने का आदेश दिया है। यदि कंपनी ऐसा करने में विफल रहती है, तो उसे चीन में डेटा ट्रांसफर को निलंबित करना पड़ सकता है।

यह जुर्माना यूरोपीय संघ के जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR) के तहत अब तक का तीसरा सबसे बड़ा जुर्माना है। इससे पहले, 2023 में Meta पर 1.2 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया गया था।

TikTok ने "Project Clover" नाम की पहल के तहत यूरोप में तीन डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है, ताकि यूजर्स के डेटा को अधिक सुरक्षित रखा जा सके। कंपनी का कहना है कि यह पहल डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है। 
Advertisement

यह मामला ग्लोबल लेवल पर डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मुद्दों पर बढ़ती चिंताओं को दर्शाता है। खासतौर पर जब कंपनियां विभिन्न देशों में ऑपरेट करती हैं, तो उन्हें स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TikTok, TikTok Fined, European Union
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  3. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  2. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  3. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  4. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  5. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  6. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  7. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  8. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  9. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  10. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.