दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया स्वच्छ दिल्ली मोबाइल ऐप

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया स्वच्छ दिल्ली मोबाइल ऐप
विज्ञापन
केंद्र, दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगमों ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन केा सुनिश्चित करने और कचरे के ढेर से मुक्ति दिलाने के लिए आपस में हाथ मिला लिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और तीनों नगर निगमों के महापौरों- रवींद्र गुप्ता (उत्तर दिल्ली), हषर्दीप मल्होत्रा (पूर्व दिल्ली) और सुभाष आर्य (दक्षिण दिल्ली) की उपस्थिति में स्वच्छ दिल्ली अभियान नामक एक विशेष मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया।

तीनों एजेंसियां 22 नवंबर को एक अभियान की शुरूआत करेंगी जिसका उद्घाटन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू करेंगे। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिन लोगों के पास शिकायतें हैं वे 7666400400 पर फोन कर सकते हैं। फोनकर्ता को उसके मोबाइल पर एक लिंक मिलेगा जिसके माध्यम से वह ऐप डाउनलोड कर सकता है। इस मोबाइल एप्लिकेशन की एक खास बात यह है कि उसके जरिए कचरे के ढेर की फोटो खींची जा सकती है।

उन्होंने कहा कि इससे उस कचरे के ढेर की अवस्थिति का दिल्ली सरकार और एमसीडी के कर्मचारियों को पता चलेगा और फिर विशेष टीम भेजी जाएगी। शिकायतकर्ता यदि संतुष्ट नहीं हो तो वह फिर शिकायत दर्ज करा सकता है।

संयोग से दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और बीजेपी नियंत्रित नगर निगमों में धन आवंटन को लेकर टकराव रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »