• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Dahan ट्रेलर: टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला की सीरीज में लगा लाशों का अंबार, 16 सितंबर को सुलझेंगे रहस्य!

Dahan ट्रेलर: टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला की सीरीज में लगा लाशों का अंबार, 16 सितंबर को सुलझेंगे रहस्य!

इस सीरीज में कुल 9 एपिसोड हैं, जिनकी शूटिंग राजस्थान में की गई थी। दहन में राजेश तैलंग, मुकेश तिवारी, अंकुर नय्यर और रोहन जोशी भी हैं। दहन 16 सितंबर से खासतौर पर Disney+ Hotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Dahan ट्रेलर: टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला की सीरीज में लगा लाशों का अंबार, 16 सितंबर को सुलझेंगे रहस्य!

Photo Credit: Disney+ Hotstar

ख़ास बातें
  • Dahan का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है।
  • 9 एपिसोड की लंबी सीरीज Dahan का डायरेक्शन विक्रांत पवार ने किया है।
  • दहन के ट्रेलर में काल्पनिक शहर शिलासपुरा दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
डिजनी + हॉटस्टार ने आज हॉटस्टार स्पेशल Dahan का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होने के साथ-साथ सीरीज की रिलीज तारीख का भी खुलासा हुआ है। 9 एपिसोड की लंबी सीरीज का डायरेक्शन विक्रांत पवार ने किया है। इससे पहले वह शॉर्ट फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं और यह उनका पहला फुल प्रोजेक्ट होगा। सीरीज की स्क्रिप्ट तीन लोगों की एक टीम द्वारा लिखी गई है, जिसमें निसर्ग मेहता, निखिल नायर और शिवा बाजपेयी शामिल हैं।

डिजनी + हॉटस्टार ने जल्द आने वाली टिस्का चोपड़ा के लीड रोल वाली सुपरनेचुरल हॉरर सीरीज का ट्रेलर पेश किया है, जिसकी रिलीज 16 सितंबर को होने वाली है। दहन के ट्रेलर में काल्पनिक शहर शिलासपुरा दिखाया जा रहा है, जिसमें वॉयसओवर के साथ भूतिया महोल दर्शाया जा रहा है। शुरुआत में एक आदमी प्राचीन गुफ में कुछ खोज कर रहा है। बताया गया है कि सदियों पहले शहर को एक मायावी साधू ने शाप दिया गया था, जिसकी आत्मा अभी भी एक टीले के अंदर समाई हुई है। वहीं इसमें वर्तमान में जिला मजिस्ट्रेट के रोल में तिस्का चोपड़ा टीले के आसपास के दुर्लभ खनिजों का खनन करना चाहती हैं।

धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगता है, क्योंकि ग्रामीणों ने उन्हें खतरों के बारे में चेतावनी दी है। एक दूसरे साधू के रोल में सौरभ शुक्ला हैं। जैसे ही अधिकारी और उनकी टीम खनन के लिए आगे बढ़ती है तो उससे आत्मा जंगल में खुल जाती है। फिर उसके बाद खूनी घटनाएं होने लगती हैं, लोग मौत के घाट उतारे जाते हैं, जैसा कि जोंबी की मूवीज में आपने देखा होगा। अन्य रहस्यमय घटनाओं में बारिश फटना, आसमान से पक्षियों का गिरना और नदी में तैरती मरी हुई मछलियां शामिल हैं। दहन का ट्रेलर भूत भगाने और पवित्र मंत्रों के साथ खत्म होता है और आखिर में वहां रहने वाले लोग आपस में लड़ाई शुरू कर देते हैं।

चोपड़ा ने एक स्टेटमेंट में कहा कि "मुझे दहन के बारे में सबसे ज्यादा राकन का रहस्य पसंद है, कैसे यह डर को दिखाता है, क्योंकि प्रत्येक चरित्र का अपने खुद के राक्षसों से सामना होता है। मेरा यानी कि अवनि राउत का चरित्र निजी और प्रोफेशनल लड़ाई लड़ता है।”

इस सीरीज में कुल 9 एपिसोड हैं, जिनकी शूटिंग राजस्थान में की गई थी। दहन में राजेश तैलंग, मुकेश तिवारी, अंकुर नय्यर और रोहन जोशी भी हैं। दहन 16 सितंबर से खासतौर पर Disney+ Hotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dahan, Hotstar Specials

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »