Tiktok और WeChat जैसे ऐप्स बैन होने से हैं परेशान, तो आज़माएं इन ऐप्स को

भारत सरकार ने 59 ऐप्स बैन किए हैं। ये सारे ऐप्स बेहद ही लोकप्रिय हैं। ऐसे में इनके यूज़र्स का परेशान होना बिल्कुल ही वाज़िब है। लेकिन हमने आपकी सुविधा के लिए इन लोकप्रिय ऐप्स के कुछ विकल्प ढूंढ निकाले हैं।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 30 जून 2020 16:29 IST
ख़ास बातें
  • ये सारे ऐप्स बेहद ही लोकप्रिय ऐप हैं
  • सुविधा के लिए इन लोकप्रिय ऐप्स को इस्तेमाल कर सकते हैं
  • सबसे ज़्यादा चर्चा टिकटॉक के बैन होने का
भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह सूची किस आधार पर बनाई गई है। क्या सरकार का यह फैसला सही है या गलत? इस पर चर्चा बाद में होगी। लेकिन अभी जो बैन लगा है उसे भारत-चीन के बीच बढ़ते गतिरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में इन ऐप्स की तुरंत वापसी के आसार कम हैं। अब आप भी इन 59 ऐप्स में किसी को इस्तेमाल करते हैं तो आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आगे क्या।  
 

सबसे पहले एक नज़र भारत सरकार द्वारा बैन किए गए 59 ऐप्स की सूची पर डाल लें, ताकि यह पता चल जाए कि आप इनमें से कितने ऐप इस्तेमाल करते हैं जिन्हें बैन किया गया है। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा पर गौर करने के बाद हमने पाया कि सबसे ज़्यादा परेशान TikTok, UC Browser, Shareit, CamScanner, Shein, Mi Community, Club Factory, Xender, Mi Video Call और WeChat के यूज़र्स हैं।

ये सारे ऐप्स बेहद ही लोकप्रिय ऐप हैं। ऐसे में इनके यूज़र्स का परेशान होना बिल्कुल ही वाज़िब है। लेकिन हमने आपकी सुविधा के लिए इन लोकप्रिय ऐप्स के कुछ विकल्प ढूंढ निकाले हैं।
 

TikTok

टिकटॉक के कई विकल्प हैं। कुछ तो भारतीय भी हैं, जैसे कि Mitron और Chingari। लेकिन ये ऐप बेहद ही नए हैं और हम ऐसे में आपको इन्हें इस्तेमाल करने का सुझाव नहीं दे सकते। Instagram पर स्विच करना ज़्यादा बेहतर होगा। देखा जाए तो टिकटॉक के लोकप्रिय क्रिएटर्स इंस्टाग्राम पर भी मौज़ूद हैं।

Instagram on iOS | Android
 

UC Browser

भले ही यूसी ब्राउज़र भारत में बेहद ही लोकप्रिय हो। लेकिन लोकप्रियता के मामले में यह क्रोम से अभी भी पीछे है। यानी आप गूगल क्रोम को बेहतरीन विकल्प के तौर पर इस्तेमाल में ला सकते हैं। Mozilla Firefox भी एक अच्छा विकल्प है। इस प्लेटफॉर्म पर नियमित तौर पर नए फीचर्स आते हैं, जैसे कि अपना वीपीएन। ऐसे में हम आपको यह ऐप इस्तेमाल करने का सुझाव देंगे।
Advertisement

Mozilla Firefox on iOS | Android

Shareit

Advertisement
दो फोन के बीच फाइल ट्रांसफर करने के काम आता है लोकप्रिय Shareit ऐप। अगर आप इस ऐप पर निर्भर हैं तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। iOS यूज़र्स के लिए बिल्ट इन एयरड्रॉप फंक्शन है। एंड्रॉयड यूज़र्स Google के अपने Files Go को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप अपने फाइल को मैनेज कर सकते हैं। फोन की स्टोरेज को क्लीन अप कर सकते हैं और बिना डेटा इस्तेमाल किए उन्हें ट्रांसफर कर सकते हैं।

Files Go on Android
Advertisement

CamScanner

लंबे समय से डॉक्यूमेंट स्कैनर की पहचान CamScanner बन चुका है। अगर आपने कभी फिजिकल डॉक्यूमेंट और किताब को बैक अप करने की कोशिश की है तो इस ऐप की उपयोगिता जानते होंगे। हालांकि, हाल के दिनों में Microsoft Lens और Adobe Scan बेहतरीन विकल्प के तौर पर उभरे हैं। हमारे हिसाब से आपको Microsoft Lens इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि यह ज़्यादा यूज़र फ्रेंडली है।  
Advertisement

Microsoft Lens on iOS | Android

WeChat

वीचैट ऐप की जगह नए ऐप को इस्तेमाल में लाना बेहद ही आसान है। क्योंकि मार्केट में कई कॉल और चैट ऐप्स मौज़ूद हैं। हम आपको अभी WhatsApp ही इस्तेमाल करने का सुझाव नहीं देंगे। क्योंकि यह प्लेटफॉर्म बेहद ही लोकप्रिय है।

WhatsApp on iOS | Android
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, UC Browser, SHAREit, CamScanner, Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.