आधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन जांचने का तरीका, Check Aadhaar Card Status Online in Hindi

आधार कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन जांचने का तरीका, Check Aadhaar Card Status Online in Hindi
विज्ञापन
आपने आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तो पूरी कर ली पर वह अभी तक नहीं मिला? मत होइए परेशान। आप इंटरनेट पर जाकर आसानी से अपने आवेदन (एप्लिकेशन) का स्टेटस जान सकते हैं। इसके लिए आपको एकनॉलेजमेंट स्लिप की जरूरत पड़ेगी जो आपको इनरॉलमेंट सेंटर पर प्रोफाइलिंग प्रकिया के बाद दिया जाता है। अगर आपके पास वो स्लिप मौजूद है तो स्टेटस जाना पाना बेहद ही आसान है।

(यह भी देखें: आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने का तरीका)

देश के सभी नागरिक आधार कार्ड पाने के हकदार हैं। 12 अंकों वाला यह सरकारी आइडेंटिफिकेशन नंबर अनिवार्य तो नहीं है, लेकिन यह ज्यादातर सरकारी कागजातों में पहचान पत्र के तौर पर काम आता है। आधार कार्ड को भारत सरकार की ओर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। हाल के दिनों में कुछ सरकारी संस्थानों में तो इसे अनिवार्य भी कर दिया गया है। इसलिए हमारा सुझाव होगा कि आप इसे जरूर बनवाएं चाहे इसकी तत्काल जरूरत ना भी हो।

अपने आधार कार्ड के आवेदन की स्थिति जानने के लिए आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

1. UIDAI की वेबसाइट पर Aadhaar status page पर जाएं।

2. अपने आधार कार्ड के एकनॉलेजमेंट स्लिप को जांचें। इसके ऊपरी हिस्से में आप 14 नंबर का इनरॉलमेंट नंबर देख पाएंगे। इसके साथ इनरॉलमेंट की तारीख और वक्त का भी दिया होगा, यह भी 14 आंकड़ों का होगा।

3. इन डिटेल को EID और Date/ Time के बॉक्स में क्रमशः लिख दें।

4. इसके बाद कैप्चा कोड को Enter the Security Code वाले बॉक्स में लिखें।

5. अब Check Status पर क्लिक करें।

ऐसा करने से आप अपने आधार इनरॉलमेंट एप्लिकेशन का स्टेटस जान लेंगे। आपको बता दें कि इस प्रक्रिया के जरिए आप सिर्फ नए आवेदन की स्थिति जान सकते हैं। अगर आपने अपना कार्ड खो दिया है और उसकी डिजिटल कॉपी निकालना चाहते हैं तो आप आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने का तरीका जानें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »